Move to Jagran APP

संगीत से दूर किया कोरोना का डर.. MCM कॉलेज में हुई ऑनलाइन इंटर कॉलेज संगीत प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता में चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 12:29 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 12:29 PM (IST)
संगीत से दूर किया कोरोना का डर.. MCM कॉलेज में हुई ऑनलाइन इंटर कॉलेज संगीत प्रतियोगिता
संगीत से दूर किया कोरोना का डर.. MCM कॉलेज में हुई ऑनलाइन इंटर कॉलेज संगीत प्रतियोगिता

चंडीगढ़, जेएनएन। एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वूमेन-36 के संगीत विभाग ने ऑनलाइन इंटर कॉलेज संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया। भक्ति, प्रेरणादायक तथा देशभक्ति गीतों की थीम पर गीत स्वर एवं वाद्य संगीत श्रेणीयों  में प्रतिभागियों से ऑनलाइन प्रविष्टियां आमंत्रित की गईं। इस प्रतियोगिता में चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विजेताओं को ई-प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता आयोजित करवाने का उद्देश्य कोरोना वायरस के डर के बीच लोगों में जीत के प्रति रुचि पैदा करना था। 

loksabha election banner

इस प्रतियोगिता की म्यूजिक वोकल गर्ल्स श्रेणी में गवर्नमेंट कॉलेज होशियारपुर की अमृतजोत कौर ने पहला पुरस्कार जीता, जबकि गोपीचंद आर्य महिला कॉलेज, अबोहर की योगिता चरण तथा गवर्नमेंट कॉलेज फॉर एजुकेशन, चंडीगढ़ की रोशनी शर्मा ने दूसरा पुरस्कार जीता। तीसरा पुरस्कार रामगढ़िया कॉलेज फॉर गर्ल्स लुधियाना की कामी पाला तथा पीजीजीसीजी -11 चंडीगढ़ की सोनालिका को मिला। चंडीगढ़ के पीजीजीसीजी -11 की दीप्ति कौशिक को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

 

मुकुल गिल, प्रथम पुरस्कार म्यूजिक वोकल बॉयज कैटेगरी।


म्यूजिक वोकल बॉयज श्रेणी में पंजाब यूनिवर्सिटी के मुकुल गिल ने प्रथम पुरस्कार जीता। दूसरा पुरस्कार गुरु नानक नेशनल कॉलेज दोराहा के अमृतपाल सिंह और गवर्नमेंट ऑफ़ एजुकेशन चंडीगढ़ के मोहित जरोरा को दिया गया। वीएन भातखंडे संगीत महाविद्यालय गाजियाबाद के शुभम भाटिया ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया।

 

स्वधा बंसल, प्रथम पुरस्कार, म्यूजिक इंस्ट्रुमेंटल गर्ल्स कैटेगरी।


म्यूजिक इंस्ट्रुमेंटल गर्ल्स श्रेणी में पीजीजीसीजी -11 चंडीगढ़ की स्वधा बंसल ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। दूसरा पुरस्कार पंजाब विश्वविद्यालय की एकता कश्यप और ओले को दिया गया तथा तीसरा पुरस्कार गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन-26 चंडीगढ़ की दरसिफत कौर को प्रदान किया गया। म्यूजिक इंस्ट्रुमेंटल बॉयज श्रेणी में  वीएन भातखंडे संगीत महाविद्यालय गाजियाबाद के शुभम भाटिया ने प्रथम पुरस्कार जीता। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने संगीत विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि संगीत की दैवीय शक्तियां इस महामारी के दौरान मानव कल्याण में  महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.