विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओलंपिक हाकी प्लेयर गुरजीत कौर की चाची का निधन, परिवार का आरोप- पीजीआइ चंडीगढ़ में नहीं मिला बैड

By Jagran NewsEdited By: Kamlesh Bhatt
Published: Thu, 27 Oct 2022 12:46 PM (IST)

चंडीगढ़ पीजीआइ में उपचाराधीन हाकी ओलंपियन गुरजीत कौर की चाची बलजीत कौर का गत दिवस निधन हो गया। परिवारिक सदस्यों ...और पढ़ें

पीजीआइ चंडीगढ़ व बलजीत कौर की फाइल फोटो।
पीजीआइ चंडीगढ़ व बलजीत कौर की फाइल फोटो।

जेएनएन, चंडीगढ़/अजनाला। हाकी ओलंपियन गुरजीत कौर की चाची बलजीत कौर का गत दिवस संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। हाकी प्लेयर गुरजीत कौर की छोटी बहन प्रदीप कौर ने बताया कि उनकी चाची पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी, जिनका पीजीआइ चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था।

बलजीत कौर के निधन के बाद परिवार के लोगों ने पीजीआइ चंडीगढ़ प्रशासन पर सही ढंग से इलाज न करने का आरोप लगाया है। यहां तक कि उनका कहना है कि बलजीत कौर को जब पीजीआइ इलाज के लिए लाया गया तो उन्हें 4 से 5 दिनों तक बेड तक नहीं मिला। उन्हें स्ट्रेचर पर ही रखा गया। बता दें, गुरजीत कौर का हाकी ओलिंपिक में भारत का सबसे प्रदर्शन रहा है। उनकी चाची बलजीत कौर को इलाज के लिए पीजीआइ में 22 अक्टूबर को भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है कि गुरजीत कौर इन दिनों ट्रायल के लिए बेंगलुरु गई हैं जब उन्हें अपनी चाची की तबियत खराब होने का पता चला तो उन्होंने पीजीआइ चंडीगढ़ में उन्हें बैड दिलाने के लिए कई वरिष्ठ अधिकारियों और नेताओं तक से संपर्क किया, लेकिन संपर्क करने के बाद भी उनकी चाची को इलाज के दौरान बैड नसीब नहीं हुआ। बुधवार देर शाम गुरजीत कौर की चाची बलजीत कौर का पीजीआइ में निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि बलजीत कौर के किडनी में दिक्कत थी। उनका इलाज एम्स बठिंडा में चल रहा था, जहां से उन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ 22 अक्टूबर को रेफर किया गया था। हालांकि अभी इस पूरे मामले में पीजीआइ प्रशासन की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।