विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया में रह रहे कारोबारी के खिलाफ मोहाली में FIR, एनआरआई से धोखाधड़ी केस में पांच साल बाद कार्रवाई

Published: Tue, 03 Nov 2026 01:56 PM (IST)

मोहाली पुलिस ने पांच साल बाद एक एनआरआई से लाखों की धोखाधड़ी के आरोप में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे कारोबारी ...और पढ़ें

खैरा ट्रेडर्स के मालिक के खिलाफ एफआईआर। (सांकेतिक फोटो)

खैरा ट्रेडर्स के मालिक के खिलाफ एफआईआर। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. मोहाली पुलिस ने धोखाधड़ी में एफआईआर की।

  2. कारोबारी सतिंदरपाल सिंह पर केस हुआ।

  3. पांच साल बाद दोबारा जांच पर कार्रवाई हुई।


जागरण संवाददाता, मोहाली। एनआरआई से लाखों रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में मोहाली पुलिस ने पांच साल बाद कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित की पहचान सतिंदरपाल सिंह उर्फ सनी खैरा के रूप में हुई है।

वह खैरा ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड का मालिक है और फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में रह रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। मामला फतेहगढ़ साहिब निवासी नरेश कुमार की शिकायत से जुड़ा है।

नरेश ने शिकायत में सतिंदरपाल सिंह और उसके एक अन्य साथी पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। उस समय नरेश कुमार दक्षिण अफ्रीका में रह रहे थे। शिकायत की पैरवी के लिए उन्होंने अपने भाई वरिंदर कुमार को विशेष पावर ऑफ अटाॅर्नी दी थी।

वरिंदर कुमार ने आरोप लगाया कि शुरुआती जांच में उनका पक्ष ठीक से नहीं सुना गया और शिकायत को एकतरफा जांच के बाद दफ्तर में दाखिल कर दिया गया। उनका कहना था कि मामले के कुछ तथ्यों और साक्ष्यों की गंभीरता से जांच नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने पंजाब पुलिस के स्पेशल डीजीपी, एनआरआई विंग से दोबारा जांच की मांग की।

दोबारा जांच के बाद एफआईआर की मंजूरी

शिकायत की दोबारा जांच थाना एनआरआई, एसएएस नगर के मुख्य अधिकारी से करवाई गई। जांच अधिकारी ने रिपोर्ट स्पेशल डीजीपी एनआरआई विंग पंजाब को भेजी। रिपोर्ट और उपलब्ध रिकाॅर्ड की समीक्षा के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे जांच की मंजूरी दी गई।

जांच अधिकारी हिम्मत सिंह के मुताबिक, थाना एनआरआई पुलिस ने सतिंदरपाल सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।