Move to Jagran APP

अब पियरे जेनरे के शहर पेरिस में निलाम होगा चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर, एक कुर्सी की कीमत पांच लाख रुपये

लाख कोशिशों के बावजूद चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की निलामी नहीं रुक रही है। अब फ्रांस के पेरिस शहर में हेरिटेज फर्नीचर नीलाम होने जा रहा है। पांच आइटम पेरिस के नीलाम घर में 27 फरवरी को बेची जा रही हैं। एक कुर्सी की कीतम पांच लाख रखी गई है।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 05:49 PM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 05:49 PM (IST)
अब पियरे जेनरे के शहर पेरिस में निलाम होगा चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर, एक कुर्सी की कीमत पांच लाख रुपये
टीक डाउन चेयर की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये है।

चंडीगढ़ [बलवान करिवाल]। यूटी प्रशासन से लेकर केंद्र सरकार तक को कई बार शिकायत के बाद भी चंडीगढ़ की हेरिटेज आइटम नीलाम होने से नहीं रुकी है। यह लगातार एक देश से दूसरे देश में बिकती रही हैं। अब फ्रांस के पेरिस शहर में हेरिटेज फर्नीचर नीलाम होने जा रहा है। पांच आइटम पेरिस के नीलाम घर में 27 फरवरी को बेची जा रही हैं।

loksabha election banner

दुर्भाग्य की बात यह है कि जिस महान शख्सियत ली कार्बूजिए और पियरे जेनरे ने इन्हें डिजाइन किया उन्हीं के देश में यह नीलामी हो रही हैं। चंडीगढ़ के निर्माता यह दोनों शख्स फ्रांस के मूल निवासी थे। नीलामी के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के मेंबर एडवोकेट अजय जग्गा ने इस बार भी दस दिन पहले ही नीलामी की सूचना स्थानीय प्रशासन से लेकर केंद्र सरकार को दे दी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर और फ्रांस में इंडियन एंबेसी के फर्स्ट सेक्रेटरी अविनाश कुमार सिंह को चिट्ठी लिखकर सूचना दी गई है।

वर्ष 2021 की यह तीसरी ऑक्शन है। महज डेढ़ महीने में तीसरी ऑक्शन हो रही है। इतनी तेजी से ऑक्शन का कारण आप समझ सकते हैं तस्कर इन आइटम को विदेशी ऑक्शन हाउस तक पहुंचा रहे हैं। फर्नीचर की यह पांच आइटम 33 से 38 लाख रुपये में नीलाम होंगी। नीलाम घर ने इनका यह मूल्य तय किया है।

यह पांच आइटम होंगी नीलाम

पियरे जेनरे का डिजाइन बॉक्स स्टूल पेयर नीलाम होगा। इसकी अनुमानित कीमत चार लाख रुपये निर्धारित की गई है। टीक डाउन चेयर की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये तय की गई है। पियरे जेनरे की ईजी आर्म चेयर की कीमत आठ लाख रखी गई है। एग्जीक्यूटिव डेस्क की कीमत भी दस लाख रुपये के करीब रखी गई है। सोलिड टीन डाइनिंग टेबल की कीमत सबसे अधिक करीब 16 लाख रुपये रखी गई है। अब देखना यह होगा कि इनकी बोली कितनी लगती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.