Move to Jagran APP

चंडीगढ़ के डीएसपी स्तर के अधिकारियों की अब कहीं नहीं होगी ट्रांसफर

चंडीगढ़ के डीएसपी स्तर के अधिकारियों की अब अंडेमान निकोबार सहित अन्य यूटी में ट्रांसफर नहीं होगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Oct 2018 04:08 PM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 04:08 PM (IST)
चंडीगढ़ के डीएसपी स्तर के अधिकारियों की अब कहीं नहीं होगी ट्रांसफर
चंडीगढ़ के डीएसपी स्तर के अधिकारियों की अब कहीं नहीं होगी ट्रांसफर

बलवान करिवाल, चंडीगढ़: चंडीगढ़ के डीएसपी स्तर के अधिकारियों की अब अंडेमान निकोबार सहित अन्य यूटी में ट्रांसफर नहीं होगी। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने ट्रांसफर के लिए जो यूटी पुलिस सर्विस रूल्स पॉलिसी बनाई थी, उसको अब एमएचए ने वापस ले लिया है। इस नोटिफिकेशन को ही रद्द कर दिया गया है। ऐसा करने के आधिकारिक आदेश जारी करने के साथ ही यूटी प्रशासन को भी इस फैसले की जानकारी दे दी है। साथ ही इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। एमएचए ने एक सप्ताह के अंदर यह दूसरा फैसला वापस लिया है। इससे चार दिन पहले ही सिख महिलाओं को हेलमेट पहनने की छूट दिए जाने के आदेश जारी किए गए थे। यह फैसला पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की नाराजगी के बाद लिया गया है। शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस दोनों ही एमएचए के इस फैसले का विरोध कर रहे थे। यूटी डीएसपी को दानिप्स कैडर में मर्ज करने के फैसले के खिलाफ लोकल पांच डीएसपी व कुछ इंस्पेक्टरों ने कैट में भी अपील कर रखी है।

loksabha election banner

चंडीगढ़ पुलिस में लोकल पद पर कुल सात डीएसपी तैनात हैं। इसमें उदयपाल सिंह, रामगोपाल, देवेंदर शर्मा, चरणजीत सिंह चन्नी, दिलीप रतन, जसविंदर सिंह सहित एक महिला डीएसपी हरजीत कौर शामिल हैं। जबकि, कई इंस्पेक्टर डीएसपी बनने की लिस्ट में भी शामिल हैं।

नेशनल कैपिटल टेरिटरी ऑफ दिल्ली, अंडमान और निकोबार, लक्षद्धीप, दमन और दीव, दादर और नगर हवेली की यूटी पुलिस सर्विस रूल्स पॉलिसी है। एमएचए ने जो अधिसूचना जारी की उसमें चंडीगढ़ को भी शामिल किया गया था। पॉलिसी के तहत सभी डीएसपी चंडीगढ़ पुलिस की जगह दानिप्स कैडर का बैज लगाना था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.