कोरोना में किसी मंदिर ने गरीबों को नहीं दिया लंगर : बबला
देवेंद्र सिंह बबला का एक वीडियो वीरवार को खूब वायरल हुआ।
राजेश ढल्ल, चंडीगढ़ : राजनीति में सोशल मीडिया पर उस समय बवाल हो गया जब कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला का एक वीडियो वीरवार को खूब वायरल हुआ। आरोप है कि इस वीडियो में बबला कोरोना की लड़ाई में मंदिरों को लेकर गंभीर टिप्पणी कर रहे हैं। कहा कि किसी भी मंदिर ने गरीबों को लंगर नहीं दिया। किसी को कोई पैसे नहीं दिए। जबकि उन्होंने गुरुद्वारों द्वारा लगाए जा रहे लंगरों की प्रंशसा की। कहा कि सबसे बढि़या लंगर गुरुद्वारों की ओर से लगाया गया जिन्होंने दिल खोलकर दान भी दिया और गरीब लोगों के साथ भी खड़े रहे। महामारी में प्रशासन पूरी तरह से नाकाम रहा है। सांसद किरण खेर घर से नहीं निकली। भाजपा अध्यक्ष और पार्षदों ने भी सिर्फ दिखावा किया है। भाजपा पर लानत है। कांग्रेस का किनारा, भाजपा हमलावर
वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं ने बबला को हिदू विरोधी भी कहा। वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस अध्यक्ष सहित सीनियर नेताओं ने भी इस मामले से किनारा कर लिया।
उन्होंने मंदिरों के बारे में कुछ गलत नहीं बोला। सिर्फ यही कहा कि मंदिर और गुरुद्वारों के पास जो दान का पैसा है, वह रब का पैसा है। ऐसे में यह पैसा रब के बंदों पर ही लगाना चाहिए। जबकि भाजपा नेता अब तोड़मरोड़ कर बात को पेश कर रहे हैं। उन्हें हिदू विरोधी कहा जा रहा है जबकि वह बताना चाहते है कि सुबह और शाम हनुमान चालीसा पढ़ते हैं और हर साई मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं।
-देवेंद्र सिंह बबला, कांग्रेस पार्षद दल के नेता बबला द्वारा मंदिरों पर दिए गए बयान से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस सभी धर्मो मे विश्वास करती है। अगर बबला ने कुछ कहा है तो यह उनकी निजी राय होगी।
-प्रदीप छाबड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष
बबला को मंदिरों के बारे में टिप्पणी करने पर शर्म आनी चाहिए। कर्फ्यू के दौरान शहर के अधिकतर मंदिरों में जरूरतमंद लोगों के लिए लंगर लगे।
-जितेंद्र सिंह मल्होत्रा, अध्यक्ष, भाजपा जिला नंबर-1 वे खुद भी मंदिर में ही लंगर बना रहे थे। ऐसे में बबला को बयान देने से शर्म करनी चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल को खुद बबला द्वारा की गई टिप्पणी का खंडन करना चाहिए। बबला को शहर की सभी मंदिर कमेटियों से माफी मांगनी चाहिए।
-एचएस लक्की, कांग्रेस नेता और सेक्टर-8 मंदिर अध्यक्ष इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बबला अपने वार्ड में ही कितने सक्रिय हैं। उनके वार्ड में ही सेक्टर-28 के मंदिर में प्रतिदिन तीन से चार हजार जरूरतमंद लोगों के लिए लंगर बनता था। बबला को दिए हुए शर्मनाक बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस अपने आपको धर्मनिरपेक्ष पार्टी कहती है और इस तरह के बयान देकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है।
-मनु भसीन, भाजपा के जिला नंबर-4 के अध्यक्ष