Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में रात 12 बजे तक दुकान खोलकर बेचा जा रहा था सामान, निकबेकर के मैनेजर पर FIR

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित निकबेकर में रात 12 बजे तक दुकान खोलकर ग्राहकों को सामान देने पर पुलिस ने रेड कर कार्रवाई की है। शाप कर्मचारियों ने बताया कि मैनेजर के कहने पर उन्होंने दुकान खोली थी। पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 05:31 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 05:31 PM (IST)
चंडीगढ़ में रात 12 बजे तक दुकान खोलकर बेचा जा रहा था सामान, निकबेकर के मैनेजर पर FIR
पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित निकबकेर के मैनेजर ने शनिवार रात डीसी के आदेशों को दरकिनार करते हुए दुकान रात 12 बजे तक खोल रखी थी। मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान खुले होने की पूरी वीडियोग्राफी करवाने के बाद कानूनी कार्रवाई की। थाना पुलिस ने मैनेजर नयागांव निवासी दौलत राम के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है।

loksabha election banner

पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को मिली सूचना के आधार पर सेक्टर-3 थाने में अलर्ट किया गया। एसएचओ शेर सिंह के आदेशानुसार सेक्टर-9 स्थित निकबेकर स्टाफ ने दुकान को रात 12 बजे तक खुला हुआ था। पुलिस टीम ने जांच में पाया कि रात करीब 12 बजे तक निकबेकर के कर्मचारी दुकान खोलकर ग्राहकों को सामान बेच रहे थे। पुलिस ने कर्मचारियों से पूछा कि उन्होंने मैनेजर दौलत राम के निर्देश पर दुकान खोली हुई है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने वीडियो बनाकर देर रात तक मैनेजर दौलत राम के खिलाफ मामला दर्ज किया।

शहर सेक्टर-7 स्थित टर्मिनल-7 क्लब में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शनिवार देर रात तक पार्टी चल रही थी। ऐसे में पुलिस ने निर्धारित समय की अनदेखी कर देर रात तक पार्टी आयोजित करवाने वाले दोनों क्लब मालिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी के सुपरविजन में पुलिस टीम ने छापामारी कर पार्टी को बंद करवाने के बाद धारा-188 के तहत केस दर्ज किया।

सेक्टर-26 थाना प्रभारी जसवीर सिंह को मिली सूचना के आधार पर टीम के साथ क्लब में छापामारी की। पुलिस टीम ने टर्मिनल-7 क्लब में पहुंच देर रात तक चल रही पार्टी की वीडियोग्राफी करने के बाद पार्टी बंद करवाया। पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि क्लब मालिक अवतार सिंह और शुभम के आदेश पर क्लब में पार्टी की जा रही थी। इतना ही नहीं पार्टी में शराब भी परोसी जा रही थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों मालिकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.