Move to Jagran APP

न्यूटन गैंग के सरगना सागर न्यूटन और मोविश बैंस को भेजा जेल, पांच पिस्टल और 12 कारतूस जब्त

सरगना सागर न्यूटन और मोविश बैंस को शुक्रवार कोर्ट में पेश किया गया। सेक्टर-9 स्थित एस्को क्लब के अंदर टिकटॉक स्टार जीरकपुर निवासी सौरव गुर्जर पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दोनों को कैंबवाला स्थित जंगल से गिरफ्तार कर रिमांड हासिल किया था।

By Edited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 06:18 AM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 06:18 AM (IST)
रिमांड में आरोपितों ने जालंधर के सोशल वर्कर शशि शर्मा को जान से मारने की सुपारी लेने का पर्दाफाश किया।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : लुधियाना में सक्रिय न्यूटन गैंग के सरगना सागर न्यूटन और मोविश बैंस को शुक्रवार कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत भेज दिया। सेक्टर-9 स्थित एस्को क्लब के अंदर टिकटॉक स्टार जीरकपुर निवासी सौरव गुर्जर पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दोनों को कैंबवाला स्थित जंगल से गिरफ्तार कर रिमांड हासिल किया था। आरोपितों की निशानदेही पर कुल पांच अवैध असलहा (दो पिस्टल, दो रिवॉल्वर) और 12 कारतूस की बरामदगी हुई है। इस मामले में एक नाबालिग सहित पांच आरोपितों की गिरफ्तारी कर पुलिस केस सॉल्व कर चुकी है। रिमांड में आरोपितों ने जालंधर के सोशल वर्कर शशि शर्मा को जान से मारने की सुपारी लेने का पर्दाफाश किया है। डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि सागर न्यूटन और मोविश को पकड़ने वाली टीम ने बेहतर काम किया है। टीम का हौसला बढ़ाने के लिए सम्मानित किया जाएगा।

loksabha election banner

टीम ने बेहतर काम किया है : कृष्ण कुमार 

गैंग को दबोचने वाले पुलिसकर्मी होगे सम्मानित, ये नाम जल्द आला अफसरों के पास भेजेंगे-डीएसपी ने बताया कि आरोपितों को पकड़ने वालों में सेक्टर-3 थाना प्रभारी शेर सिंह, एएसआइ वीरेन्द्र, एएसआइ सुखवंत सिंह, हेड कांस्टेबल अजयपाल सिंह उर्फ पाली, सीनियर कांस्टेबल वीरेंद्र कौशिक, कांस्टेबल वीरेंद्र और कांस्टेबल नीरज को सम्मनित करवाया जाएगा। इनके नाम जल्द आला अफसरों के पास भेजा जाएगा। 

सीसीटीवी में आने से आरोपितों की पहचान 

11 अक्टूबर की रात सेक्टर-9 स्थित एस्को क्लब के अंदर डांस फ्लोर पर पैसा उड़ाने की बात को लेकर आरोपित पक्ष और टिकटॉक स्टार सौरव से विवाद हो गया था। जिसके बाद आरोपितों ने सौरव से मारपीट करने के बाद उस पर गोली चला दी। मामले में सौरव के दोस्त की शिकायत पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। क्लब के बाहर सीसीटीवी कैमरे में आने से आरोपितों की पहचान हुई थी।

जान से मारने की सुपारी लेने का पर्दाफाश 

पांच अवैध असलहा (दो पिस्टल, दो रिवॉल्वर) और 12 कारतूस की बरामदगी-आरोपितों की निशानदेही पर कुल पांच अवैध असलहा (दो पिस्टल, दो रिवॉल्वर) और 12 कारतूस की बरामदगी हुई है। इस मामले में एक नाबालिग सहित पांच आरोपितों की गिरफ्तारी कर पुलिस केस सॉल्व कर चुकी है। रिमांड में आरोपितों ने जालंधर के सोशल वर्कर शशि शर्मा को जान से मारने की सुपारी लेने का पर्दाफाश किया है। 

न्यूटन और मोविश शुक्रवार कोर्ट में पेश 

लुधियाना में सक्रिय न्यूटन गैंग के सरगना सागर न्यूटन और मोविश बैंस को शुक्रवार कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत भेज दिया। सेक्टर-9 स्थित एस्को क्लब के अंदर टिकटॉक स्टार जीरकपुर निवासी सौरव गुर्जर पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दोनों को कैंबवाला स्थित जंगल से गिरफ्तार कर रिमांड हासिल किया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.