लोगों को जागरूक करने के अलावा कोई चारा नहीं
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : गर्मियों में जगह-जगह लंगर व ठंडे पानी की छबील लगाई जाती है। इस दौरान
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : गर्मियों में जगह-जगह लंगर व ठंडे पानी की छबील लगाई जाती है। इस दौरान गंदगी व ट्रैफिक जाम न हो, इसके लिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने यूटी प्रशासन व नगर निगम को निर्देश दिए थे। कोर्ट ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि आयोजक सड़क किनारे लंगर लगा देते हैं जिससे पूरा रोड जाम हो जाता है। लंगर के बाद कूड़ा वहीं पड़ा रहता है, जिससे जानवर इधर-उधर बिखेर देते हैं। सड़क से गुजरने वाले लोगों को इससे परेशानी होती है। उधर इसी मामले पर नगर निगम की सेनिटेशन कमेटी के चैयरमैन भारत कुमार ने कहा कि छबील और लंगर लगाने के लिए नगर निगम से किसी तरह की कोई अनुमति नहीं ली जाती है। जागरण आयोजन के लिए जरूर नगर निगम से अनुमति ली जाती है। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक मामला है इसलिए इस तरह के मामले में वह सीधा हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं। लोगों को स्वच्छता के लिए जागरुक किया जाएगा, इसके अलावा आयोजकों को खुद चाहिए कि वह इस तरह के आयोजन में खुद कूड़ा प्रबंधन को अपनी जिम्मेदारी समझे।
भारत कुमार ने बताया कि सेनिटेशन कमेटी जल्द नगर निगम में एक एजेंडा लगाई, जिसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सफाईकर्मी को हरके परिवार पैसे देगा। उन्होंने बताया कि लोग कुछ पैसे बचाने के चक्कर में सुबह -शाम को सड़क किनारे कूड़ा फैंक देते हैं। जिससे गंदगी फैलती है, अगर हर कोई पैसे देगा तो वह अपना कूड़ा भी सफाई कर्मी को देगा।