नेहा और किरण बनीं बैसाखी क्वीन
रविवार को बैसाखी पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
जागरण संवाददाता, पंचकूला : रेनबो लेडीज क्लब में रविवार को बैसाखी पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह प्रोग्राम पंचकूला के होटल जलसा में आयोजित किया गया। जहां पर क्लब की करीब डेढ़ सौ महिलाओं ने भाग लिया। मौके पर ढोल का विशेष प्रबंध किया गया। जिस पर महिलाओं ने जमकर गिद्दा और भंगड़ा डाला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सेल्फी प्वाइंट रहा। जहां पर हर महिला बेहतर से बेहतर लुक में फोटो लेने के लिए उत्सुक दिखी। मौके पर ड्रेस कोड बनाया गया था। जिसमें महिलाओं को पंजाबी सूट के साथ, पंजाबी जूती, परांदी और फलकारी पहनकर आना था। इस दौरान विभिन्न आयु वर्ग में मिस और मिसेज बैसाखी क्वीन 2019 का भी चयन किया गया। जिसमें 25 से 40 के आयु वर्ग में नेहा अग्रवाल विजेता रहीं। वहीं, 40 से 50 उम्र की महिलाओं में किरण शर्मा विजेता और 50 से अधिक उम्र की महिलाओ में किरण बाला विजेता रहीं। इसके इलावा मिस क्वीन का खिताब लवी यादव ने जीता। पंजाबी परिधान पहनकर आई महिलाएं
मौके पर क्लब की संयोजक पूनम सहगल ने बताया की इस बार बैसाखी के त्योहार का थीम रखा गया था। क्योंकि हम लोग त्योहारों के साथ-साथ परिधानों को भूल रहे हैं। कार्यक्रम में आई हुई महिलाओं ने पंजाबी सूट डालकर बैसाखी मनाई है। जिससे उन्हें अहसास हुआ है कि इस त्योहार का सूट के साथ क्या संबंध है। बोलियों पर झूमी हर महिला
कार्यक्रम की तैयारी महिलाओं की तरफ से एक महीने से की जा रही थी। जिसमें सबसे अहम था महिलाओं द्वारा पुरानी बोलियां डालना। महिलाओं ने पारंपरिक बोलियों के जरिये पारिवारिक नोकझोंक के साथ प्यार को भी पेश किया। इन बोलियों का लुत्फ हर महिला ने लिया, क्योंकि यह हर इंसान के जुड़ी हुई बोलियां थी। आयोजक ज्योति सहगल ने बताया कि कार्यक्रम में पुरानी संस्कृति एक बार फिर से जिदा हो गई है। गांवों वाली याद एक बार फिर से ताजा हो उठी हैं।