Move to Jagran APP

महिला कांग्रेस की सभा में उठा ननकाना साहिब पथराव का मामला, लोगों से एकता बनाए रखने की अपील Chandigarh News

दीपा दुबे ने कहा कि कुछ अलगाववादी लोग देश की ताकत को कम करने पर लगे हुए हैं और हमें देश प्रेम की भावना चारों ओर जागृत करने की जरूरत है। ऐसे में संयम से काम लेना बहुत जरूरी है।

By Vikas KumarEdited By: Published: Sat, 04 Jan 2020 02:41 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2020 02:43 PM (IST)
महिला कांग्रेस की सभा में उठा ननकाना साहिब पथराव का मामला, लोगों से एकता बनाए रखने की अपील Chandigarh News
महिला कांग्रेस की सभा में उठा ननकाना साहिब पथराव का मामला, लोगों से एकता बनाए रखने की अपील Chandigarh News

चंडीगढ़ [राजेश ढल्ल]। शहर के सेक्टर-32 में चंडीगढ़ महिला कांग्रेस के द्वारा शनिवार को एक सभा का आयोजन किया गया। सभा का आयोजन चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी की सदस्य हरभजन कौर के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे विशेष तौर पर पहुंची।

loksabha election banner

देश की ताकत कम कर रहे कुछ अलगाववादी

दीपा दुबे ने पाकिस्तान में सिख भाईचारे के प्रमुख धर्मस्थल ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पथराव किए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि लोगों को आपस में एकता व धैर्य बनाकर चलना चाहिए। दीपा दुबे ने कहा कि कुछ अलगाववादी लोग देश की ताकत को कम करने पर लगे हुए हैं और हमें देश प्रेम की भावना चारों ओर जागृत करने की जरूरत है। ऐसे में संयम से काम लेना बहुत जरूरी है।

 

सभा को संबोधित करतीं चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे।

जनता पर पड़ रही महंगाई की मारः दीपा दुबे

इसके साथ ही उन्होंने सरकार की नीतियों का भी जमकर विरोध किया। दीपा दुबे ने कहा कि बढ़ते हुए पानी के दाम, गैस सिलेंडर के दाम और रेल के बढ़ते किराए को वापस लिया जाए। जनता पर जो महंगाई की मार पड़ रही है, उसे सरकार रोका जाना चाहिए। इस मौके पर हरभजन कौरजी, मीनू, ममता राणा, प्रेम लता, स्नेहा, चंचल, ज्योति हंस, ओम लता शर्मा, राधा रानी, गीता, रेखा, पूनम व अन्य सभा मे मौजूद रहीं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.