Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में नगर निगम एक फरवरी से बढ़े हुए गारबेज कलेक्शन चार्जेस करेगा वसूल, नोटिस किया जारी

चंडीगढ़ में नगर निगम ने एक फरवरी से बढ़े हुए गारबेज कलेक्शन चार्जेस वसूल करने की योजना बना ली है। इस समय नगर निगम ने सूखा और गीला कचरे के सेग्रीगेशन सिस्टम के लिए गाड़ियां चलाई जा रही है। एक से 30 के सेक्टरों में यह सिस्टम चल रहा है।

By Vinay kumarEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 08:12 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 08:12 AM (IST)
चंडीगढ़ में नगर निगम एक फरवरी से बढ़े हुए गारबेज कलेक्शन चार्जेस करेगा वसूल, नोटिस किया जारी
चंडीगढ़ नगर निगम ने शुल्क चार्ज करने का नोटिस भी जारी कर दिया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। इस समय डोर टू डोर गारबेज कलेक्टर्स का विवाद खत्म नहीं हुआ है और कलेक्टर का एक ग्रुप नगर निगम के बाहर धरने पर बैठे हैं। जबकि नगर निगम ने एक फरवरी से बढ़े हुए गारबेज कलेक्शन चार्जेस वसूल करने की योजना बना ली है। इस समय नगर निगम ने सूखा और गीला कचरे के सेग्रीगेशन सिस्टम के लिए गाड़ियां चलाई जा रही है। एक से 30 के सेक्टरों में यह सिस्टम चल रहा है। जबकि कई एरिया में कलेक्टर खुद भी गारबेज इकट्ठा कर रहे हैं। लेकिन फरवरी माह से यह दिक्कत आएगी कि यह कलेक्टर भी लोगों के घरों में शुल्क लेने के लिए आएंगे जबकि नगर निगम भी शुल्क चार्ज करेगा।

loksabha election banner

शुल्क चार्ज करने का नगर निगम ने नोटिस भी जारी कर दिया है। नगर निगम ने सेग्रीगेशन सिस्टम के लिए 399 गाड़ियां 34 करोड़ में खरीदी है। 99 गाड़ियां अभी आई है। बाकी की गाड़िययां आने पर दक्षिणी सेक्टरों में सेग्रीगेशन सिस्टम शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में फरवरी माह में एक ही काम के लिए एमसी और कलेक्टर दोनों ही शुल्क लेने के लिए आ सकते हैं। ऐसे में लाेगों के लिए मुश्किल बढ़ जाएगी कि चार्जेस का भुगतान किसे करे।

हर किसी से लिया जाएगा शुल्क चाहे वह गारबेज न भी देते हो

नगर निगम ने यह चार्जेस लोगों के घरों के पानी के बिल में शामिल करके भेजने का निर्णय लिया है।ऐसे में अब उन लोगों के भी पानी के बिल के साथ हर माह यह शुल्क जुड़कर आएगा जो अपने घर और दुकानों का कचरा गारबेज कलेक्टर को नहीं भी देते हैं।उनसे भी शुल्क लिया जाएगा। ऐसे में बढ़े हुए चार्जेस लागू होने से शहरवासियों पर भी हर माह बोझ बढ़ जाएगा। इस समय पूरे शहर में गारबेज कलेक्शन चार्जेस करने की कोई एक नीति नहीं है।पूरे शहर के अलग अलग कैटगरी के लिए नगर निगम ने गारबेज कलेक्शन चार्जेस के रेट साल 2018 में ही तय कर लिए थे।

एक फरवरी में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन के यह रेट होंगे चार्ज

कैटगरी     शुल्क        (रुपये में)

रिहायशी एरिया

50 गज तक     50

100 गज तक 100

250 गज तक 200

250 गज से ऊपर एक कनाल तक 250  

एक कनाल से ऊपर के घर तक 300

स्ट्रीट वेंडर     100

दुकाने, इटिंग ज्वाइंटस    500

गेस्ट हाउस,धर्मशाला और भवन    2000

हास्टल            2000

50 लोगों का रेस्तरा    2000

50 लोगों के ऊपर का रेस्तरा    3000

होटल (बिना स्टार वाले)    2000

तीन सितारा होटल    3000

कम्युनिटी सेंटर में प्रति शादी  एक हजार

तीन सितारा से ऊपर के होटल    5000

सरकारी कार्यालय, बैंक, शिक्षा संस्थान    2000

क्लीनिक, डिस्पेंसरी, लैब (50 बेड    तक)    2000

क्लीनिक, डिस्पेंसरी, लैब (50 बेडसे ऊपर    तक)    4000

स्माल और काटेज इंडस्ट्री, वर्कशाप    3000

गोदाम, क्लोड स्टोरेज 5000

क्लब, सिनेमा, पब, मल्टीप्लेक्स  4000

नाम व्यवसायिक, धार्मिक, चेरिटेबल संस्थान 2000

अन्य स्थल नगर निगम कमिश्नर करेंगे तय

कम्युिनटी सेंटर में प्रति समारोह के चार्ज होंगे एक हजार रुपये

सालिड वेस्टमनेजमेंट पालिसी के बायलाज में कम्युिनटी सेंटर में किए गए प्रति समारोह पर एक हजार रुपये गारबेज कलेक्शन के चार्ज किए जाएंगे।जबकि इससे पहले प्रति माह 5 हजार रुपये चार्ज करने का फैसला लिया था।लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यहां से प्रति माह शुल्क चार्ज नहीं किया जा सकता है। माह में कई शादियां होती है। इसलिए प्रति शादी गारबेज कलेक्शन चार्ज करने का निर्णय लिया गया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.