विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एमटेक छात्रा से फेसबुक पर दोस्ती के बाद होटलों में ले जाकर बनाता रहा हवस का शिकार

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 24 Feb 2017 12:40 PM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 08:43 PM (IST)

एक युवक ने शादी का झांसा देकर एमटेक छात्रा को फेसबुक के जरिये अपने जाल में फंसा दिया। इसके बाद ...और पढ़ें

एमटेक छात्रा से फेसबुक पर दोस्ती के बाद होटलों में ले जाकर बनाता रहा हवस का शिकार
एमटेक छात्रा से फेसबुक पर दोस्ती के बाद होटलों में ले जाकर बनाता रहा हवस का शिकार

जेएनएन, चंडीगढ़। एमटेक छात्रा की फेसबुक केे जरिये एक युवक से दोस्ती हुई तो यह प्यार में बदल गई। युवक उसे शादी का झांसा देकर दो महीने तक होटलों में ले जाकर हवस का शिकार बनाता रहा। छात्रा को जब बाद में यह पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है तो उसने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पंचकूला निवासी युवती को बाद में पता चला कि डडूमाजरा निवासी अमनदीप सिंह पहले से ही शादीशुदा है। आरोपी युवक उसे झांसा देकर फायदा उठा रहा है। सेक्टर 11 थाना पुलिस को शिकायत मिलते ही पीडि़त युवती का सेक्टर 16 जनरल अस्पताल में मेडिकल करवाया। डॉक्टरों द्वारा दुराचार की पुष्टि करने के बाद सेक्टर 11 थाना पुलिस ने डडूमाजरा निवासी अमनदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और दुराचार का मामला दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें: पत्नी को प्रताड़ित करने के लिए पति ने लांघी रिश्ते की सारी मर्यादाएं

छात्रा के मुताबिक उसकी दिसंबर 2016 में फेसबुक के जरिये डडूमाजरा निवासी अमनदीप सिंह से दोस्ती हुई। उनकी यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई उसे पता ही चला। दोनों रात-रात तक चैटिंग करने लगे। इस दौरान दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान भी हो गया। इसके बाद वह फोन से भी रात-रात तक बातचीत करने लगे।

यह भी पढ़ें: नाबालिग लड़की को जबरन उठा ले गए छह युवक, सामूहिक दुष्कर्म के बाद फेंका

छात्रा के मुताबिक अमनदीप ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। वह भी इसके लिए राजी हो गई। इसके बाद 26 दिंसबर 2016 को अमनदीप उसे सेक्टर-24 स्थित पार्क व्यू होटल ले गया। जहां आरोपी ने उसे बीयर पिलाई और उससे शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें: कीर्तन में जाने के बहाने लड़की को ले गए आैर नश्‍ाीला कोल्‍ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्‍कर्म

छात्रा के मुताबिक इसके बाद एक बार फिर युवक उसे  वेलेंटाइन के दिन 14 फरवरी को सेक्टर 52 के एक होटल में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। छात्रा के मुताबिक उसे बाद में पता चला कि अमनदीप शादीशुदा है। उसने उससे यह बात छिपाई और उसे हवस का शिकार बनाता रहा। छात्रा की शिकायत पर सेक्टर 11 थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर दी है।