विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैप्टन स्मित मच्छर को मिलेगा 25 लाख का शौर्य पुरस्कार, सांसद विक्रमजीत साहनी ने की घोषणा; PM से अशोक चक्र देने का अनुरोध

Published: Sun, 04 Oct 2026 06:01 AM (IST)

राज्यसभा सदस्य डा. विक्रमजीत सिंह साहनी के सन फाउंडेशन ने कैप्टन स्मित मच्छर के नाम पर 25 लाख रुपये के 'स्मित मच्छर शौर्य पुरस्कार' की घोषणा की है।

कैप्टन स्मित मच्छर और सांसद विक्रमजीत साहनी। फाइल फोटो

कैप्टन स्मित मच्छर और सांसद विक्रमजीत साहनी। फाइल फोटो

HighLights

  1. सन फाउंडेशन ने कैप्टन स्मित मच्छर के लिए शौर्य पुरस्कार घोषित किया।

  2. कैप्टन मच्छर ने काकपिट हमले में 170 यात्रियों की जान बचाई।

  3. डा. साहनी ने अशोक चक्र व राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार का अनुरोध किया।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। राज्यसभा सदस्य एवं सन फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी ने दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान के दौरान कॉकपिट में हुए जानलेवा हमले में साहस दिखाने वाले कैप्टन स्मित मच्छर के नाम पर 25 लाख रुपये के ‘स्मित मच्छर शौर्य पुरस्कार’ की घोषणा की है।

साहनी ने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छर ने सूझबूझ और अदम्य साहस का परिचय देते हुए 170 यात्रियों की जान बचाकर बड़ी त्रासदी को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका साहस युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।

कैप्टन मच्छर को अशोक चक्र और राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार देने का अनुरोध

साहनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कैप्टन मच्छर को अशोक चक्र और राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार देने के लिए विचार करने का अनुरोध भी किया है। उन्होंने बताया कि सन फाउंडेशन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को विमानन समेत करीब 20 पाठ्यक्रमों में निशुल्क कौशल प्रशिक्षण दे रहा है।

फाउंडेशन ने बरनाला की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की बेटी कुलवीर कौर को पायलट प्रशिक्षण में सहयोग दिया था। वह भारत और दक्षिण अफ्रीका में प्रशिक्षण लेने के बाद कामर्शियल पायलट बनीं। साहनी ने कहा कि कैप्टन मच्छर के नाम पर छात्रवृत्तियां भी शुरू की जाएंगी।