Move to Jagran APP

मोस्टवांटेड गैंगस्टर सुखप्रीत अर्मीनिया में गिरफ्तार, पंजाब पुलिस इंटरपोल को सौंपेगी मामलों की डिटेल

खतरनाक गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्ढा को अर्मीनिया में इंटरपोल पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पंजाब पुलिस को सुखप्रीत की 20 से अधिक मामलों में तलाश थी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 09:02 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 12:35 PM (IST)
मोस्टवांटेड गैंगस्टर सुखप्रीत अर्मीनिया में गिरफ्तार, पंजाब पुलिस इंटरपोल को सौंपेगी मामलों की डिटेल
मोस्टवांटेड गैंगस्टर सुखप्रीत अर्मीनिया में गिरफ्तार, पंजाब पुलिस इंटरपोल को सौंपेगी मामलों की डिटेल

चंडीगढ़ [निर्मल सिंह मानशाहिया]। खतरनाक गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्ढा को अर्मीनिया में इंटरपोल पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पंजाब पुलिस को सुखप्रीत की 20 से अधिक मामलों में तलाश थी।डीजीपी दिनकर गुप्ता ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पंजाब पुलिस की एक टीम अर्मीनिया जाएगी, जहां सुखप्रीत के खिलाफ पंजाब में चल रहे मामलों की डिटेल इंटरपोल पुलिस को सौंपेगी। इसके बाद उसे पंजाब लाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

loksabha election banner

गिरफ्तारी के करीब पांच दिन बाद पंजाब पुलिस को बुड्ढा की गिरफ्तारी की जानकारी मिली। पंजाब पुलिस ने सीबीआइ के माध्यम से इंटरपोल तक पहुंच बनाई और जानकारी साझा की थी। पंजाब पुलिस का यह भी दावा है कि बुड्ढा ने अपना संबंध कुछ खालिस्तानी तत्वों के साथ भी बना लिए थे। सुखप्रीत सिंह बुड्ढा ने 20 मार्च, 2011 को अपने ही गांव कुस्सा (मोगा) में कत्ल किया था। इस मामले में उसे 5 अगस्त, 2015 को अदालत ने दोषी करार दिया था। अगले साल 2016 को पैरोल के दौरान वह फरार हो गया। जून 2017 में सुखप्रीत ने अपने एक ओर साथी के साथ मिलकर एक पोल्ट्रीफार्म मालिक हरदेव सिंह गोगी जटाना निवासी रामपुरा फूल का कत्ल कर दिया था।

बंबीहा ग्रुप से संबंध

कत्ल, इरादा कत्ल, फिरौती आदि के करीब 20 से अधिक मामलों में वांटेड सुखप्रीत बुड्डा का संबध दविंदर बंबीहा ग्रुप से है। पिछले कई सालों से वह पंजाब पुलिस के लिए सरदर्दी बना हुआ था। मोगा के थाना बधनी कलां पुलिस ने सुपरिंटेंडेंट केंद्रीय जेल फरीदकोट की शिकायत पर सुखप्रीत सिंह के खिलाफ केंस दर्ज किया था। 1 जुलाई 2016 को जिला मजिस्ट्रेट मोगा के आदेश पर उसे छह हफ्ते की पैरोल दी गई थी। इसी साल बंबीहा एक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। उसके बाद से बुड्ढा ही इस ग्रुप में प्रमुख था।

पुुलिस ने की थी सरेंडर की अपील

पूूर्व डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने राजस्थान के हिंदूमलकोट थाने के अधीन पड़ते इलाके में गैंगस्टर विक्की गौंडर व उसके साथ प्रेमा लाहौरिया का एनकाउंटर किया था। इसके बाद उन्होंने गैंगस्टरों के अभिभावकों से अपने बच्चों को सरेंडर के लिए राजी करने की अपील की थी। डेढ़ साल पहले मोगा के तत्कालीन एसएसपी राजजीत सिंह हुंदल गांव कुस्सा में गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्ढा के घर पहुंचे थे। उन्होंने बुड्ढा के पारिवारिक सदस्यों को कहा था कि वह अपने बेटे का आत्मसमर्पण करवाएं।

हरियाणा व राजस्थान में भी वांटेड

बुड्ढा पंजाब में ही नहीं बल्कि हरियाणा और राजस्थान में भी वांटेड है। इसी वर्ष जून में पंजाबी गायक करन औजला पर हमले के पीछे भी बुड्ढा का ही हाथ बताया जा रहा है। वह पिछले साथ विदेश भाग गया था। तब से पंजाब पुलिस इसकी तलाश कर रही है।

जल्द जाएगी टीम: डीजीपी

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि सुखप्रीत बुड्ढा को अर्मीनिया में इंटरपोल ने गिरफ्तार किया है। बुड्ढा को भारत लाने के लिए पंजाब पुलिस की एक उच्च स्तरीय टीम सीबीआइ के अधिकारियों के साथ अर्मीनिया भेजी जाएगी। कानूनी प्रक्रिया मुकम्मल करके बुड्ढा को पंजाब लाकर पूछताछ की जाएगी। वह कई मामलों में वांछित है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.