इस बार मानसून बेहतर, सामान्य से 6 फीसद अधिक हुई बारिश
मौसम विभाग की मानें तो पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सामान्य से ज्यादा बारिश हो रही है।
विकास शर्मा, चंडीगढ़ : इस बार मानसून सीजन अच्छा रहने के संकेत हैं। मौसम विभाग की मानें तो पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सामान्य से ज्यादा बारिश हो रही है। चंडीगढ़ में जून-जुलाई महीने में अब तक 406.5 एमएम बारिश हो चुकी है। इसमें जून महीने में 198.4 एमएम बारिश हुई, तो जुलाई में 208.1 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि इन दो महीनों में 383.8 एमएम से ज्यादा बारिश होती है, तो इसे अच्छा मानसून कहा जाता है। इसमें सामान्य मानसून से 6 फीसद ज्यादा बारिश हुई है। पंजाब में हुई 286.4 एमएम बारिश
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पंजाब में इस बार अच्छी बारिश हो रही है। जून-जुलाई में महीने में अब तक पंजाब में 286.4 एमएम बारिश हो चुकी है। पंजाब में अगर इन दो महीनों में 217.2 एमएम से ज्यादा बारिश होती है, तो अच्छा मानसून माना जाता है। पंजाब में इन दो महीनों में 9 फीसद ज्यादा बारिश हुई है। हरियाणा में हुई 208.5 एमएम बारिश
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि हरियाणा में जून-जुलाई में 208 एमएम बारिश हुई है। हरियाणा में अगर 199.4 एमएम से ज्यादा बारिश होती है, तो इसे अच्छा मानसून माना जाता है। ऐसे में हरियाणा में 5 फीसद ज्यादा बारिश हुई है। चंडीगढ़ में जुलाई महीने में हुई बारिश का रिकॉर्ड
साल बारिश (एमएम)
2008-182.6 एमएम
2009 -202.2 एमएम
2010- 406.5 एमएम
2011-214.4 एमएम
2012 -275.1 एमएम
2013- 214.4 एमएम
2014-155.4 एमएम
2015-248.9 एमएम
2016-109.5 एमएम
2017-242.0 एमएम
2018-208.1 एमएम
ऑल टाइम रिकॉर्ड
1994 - 602.1 एमएम
जुलाई महीने में 24 घंटों में हुई सबसे ज्यादा बारिश
तारीख, साल - बारिश (एमएम)
3 जुलाई, 2018 - 64.8 एमएम
28 जुलाई, 2017 -103.8 एमएम
6 जुलाई, 2016 - 62.4 एमएम
6 जुलाई, 2015 -76.4 एमएम
2 जुलाई, 2014 -58.4 एमएम
16 जुलाई, 2013- 44.0 एमएम
7 जुलाई, 2012 - 63.5 एमएम
16 जुलाई, 2011- 66.2 एमएम
5 जुलाई, 2010- 108.9 एमएम
29 जुलाई, 2009 - 117.6 एमएम
5 जुलाई, 2008 -55.8 एमएम
ऑल टाइम रिकॉर्ड
18 जुलाई, 2000- 262 एमएम साल 2017 में कमजोर रहा था मानसून
पॉल ने बताया कि मौसम विभाग पहली जून से 30 सितंबर को मानसून सीजन कहा जाता है। साल 2017 में भी मानसून कमजोर रहा था। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में अगर मानसून सीजन में 844.2 एमएम बारिश हो जाती है, तो इसे अच्छा मानसून कहा जाता है। साल 2017 में 752.8 एमएम बारिश हुई। जोकि सामान्य मानसून से 11 फीसद कम थी। पंजाब में भी 21 फीसदी और हरियाणा में 25 फीसद बारिश कम हुई थी। चंडीगढ़ की मानसून रिपोर्ट
साल बारिश में कमी
2016 45 फीसद
2015 35 फीसद
2014 30 फीसद
2013 30 फीसद