विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटी को लेने गई पत्नी को पति ने बेरहम बन स्कूल के बाहर ही पीटा, अस्पताल में तोड़ा दम; मोहाली की घटना

Published: Thu, 26 Nov 2026 07:03 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2026 07:05 PM (IST)

जीरकपुर के छत गांव में पति की मारपीट और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर तीन बच्चों की मां रूपवती ने आत्महत्या कर ली। पिता की शिकायत पर पति विजय प्रकाश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और क्रूरता का मामला दर्ज किया गया है।

महिला की मौत से तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया। (सांकेतिक फोटो)

महिला की मौत से तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. 13 साल पहले हुई थी शादी, तीन बच्चों की थी मां।

  2. पति पर मारपीट और घर के बाहर निकालने के आरोप।

  3. महिला के पिता के बयान पर पति के खिलाफ केस।

संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। गांव छत में पति की  मारपीट और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर तीन बच्चों की मां ने आत्महत्या कर ली। चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

29 वर्षीय रूपवती के पिता जुगल किशोर के बयान पर रूपवती के पति विजय प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जुगल किशोर ने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब 13 साल पहले गांव छत निवासी विजय प्रकाश के साथ हुई थी।

आरोप है कि शादी के बाद से ही पति छोटी-छोटी बातों पर रूपवती के साथ मारपीट करता था और उसे घर से निकाल देता था। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर वह कई बार मायके भी आ चुकी थी।

पिता के अनुसार, रूपवती अपनी छोटी बच्ची को गांव छत स्थित मॉडल स्कूल से लेने गई थी। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने उसे बच्ची से मिलने नहीं दिया। इसी दौरान वहां पहुंचे विजय प्रकाश ने स्कूल के बाहर रूपवती के साथ मारपीट की। बेटी ने फोन पर पिता को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर जुगल किशोर गांव छत पहुंचे, जहां रूपवती की हालत गंभीर थी। परिजनों ने उसे एंबुलेंस की मदद से चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच जारी

पुलिस के अनुसार, अस्पताल से महिला की मौत की सूचना मिली थी। उसके पिता ने वीरवार को थाने पहुंचकर उन्होंने अपने बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पति का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। मामले की जांच जारी है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।