मोहाली वालों के लिए अच्छी खबर, नहीं रहेगा पेयजल संकट; कजौली वाॅटर वर्क्स से जल्द खरड़ तक पहुंचेगी सप्लाई
मोहाली में पेयजल संकट जल्द खत्म होगा, क्योंकि कजौली वाॅटर वर्क्स से खरड़ तक पानी की आपूर्ति शुरू होने वाली है। डीसी आदित्य दछवाल और पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी ने इस योजना और विकास कार्यों की समीक्षा की।

कजौली वाॅटर वर्क्स से मिलेगी पेयजल की सप्लाई।
HighLights
कजौली वाॅटर वर्क्स से खरड़ तक पानी की आपूर्ति जल्द।
मोहाली जिले में पेयजल संकट से मिलेगी बड़ी राहत।
डीसी ने विकास कार्यों और आपूर्ति योजना की समीक्षा की।
जागरण संवाददाता, मोहाली। मोहाली जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि अब उनको पेयजल संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। कजौली वाॅटर वर्क्स से पानी की सप्लाई जल्द ही खरड़ तक पहुंचेगी।
इस संबंध में पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी ने डीसी आदित्य डचालवाल के साथ बैठक कर आपूर्ति और हलके के विकास कार्यों की समीक्षा की। डीसी कार्यालय में हुई बैठक में कजौली वाॅटर वर्क्स से खरड़ तक पानी पहुंचाने की योजना पर चर्चा हुई।
हलके में जारी और प्रस्तावित विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं तथा लोगों की समस्याओं पर भी विचार किया गया। अधिकारियों को विकास कार्य समय पर पूरा करने और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया।
परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि हलके का सर्वपक्षीय विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। कजौली से सप्लाई शुरू होने पर शहर की पेयजल व्यवस्था बेहतर होगी।