भारत-जापान के बीच हॉकी का फाइनल आज, मोहाली में जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल
भारत और जापान के बीच मोहाली में होने वाले हॉकी फाइनल के कारण भारी भीड़ की संभावना है, जिससे यातायात ...और पढ़ें

फेज-9 स्थित ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम में खेला जाएगा खिताबी मुकाबला।
HighLights
एशियन चैंपियन ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
दर्शकों की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक जाम होने की आशंका।
दर्शकों को वैकल्पिक मार्ग उपयोग करने की सलाह।
जागरण संवाददाता, मोहाली। एशियन चैंपियन ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आज मोहाली के फेज-9 स्थित ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम में खेला जाएगा। दर्शकों की भीड़ को देखते हुए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मोहाली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस के अनुसार फेज-9 और फेज-10 के अलावा पीसीए लाइट प्वाइंट तथा स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है।
इससे इन मार्गों पर जाम की स्थिति बन सकती है। ऐसे में आम लोगों को स्टेडियम के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें और अतिरिक्त समय लेकर निकलें। यातायात पुलिस की ओर से लगाए गए नाकों और डायवर्जन का पालन करें। साथ ही नो-पार्किंग जोन और सड़क किनारे वाहन खड़े करने से बचें।
आपात स्थिति में 112 पर करें संपर्क
मोहाली पुलिस ने लोगों से यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक आम जनता की सुरक्षा और सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है।