पंजाब के मोहाली में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची पुलिस
मोहाली के कई स्कूलों को सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी।

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है।
HighLights
मोहाली के कई स्कूलों को ईमेल से बम धमकी मिली
पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, डॉग स्क्वायड ने जांच की
विदेशी आईपी एड्रेस से आए ईमेल की पड़ताल जारी
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। मोहाली के कई स्कूलों को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल टीम और डॉग स्क्वाड को स्कूलों में भेजकर परिसर की गहन जांच कराई जा रही है। कक्षाओं, पार्किंग और अन्य संवेदनशील स्थानों को खंगाला जा रहा है।
पुलिस की साइबर टीम धमकी भरे ईमेल की जांच में जुटी है। लगातार मिल रही ऐसी धमकियों की पड़ताल के दौरान ईमेल के पीछे विदेश का आईपी एड्रेस सामने आने की जानकारी मिली है।
