विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली निगम कमिश्नर को दीवाली पर 'कूड़े का तोहफा', गंदगी से परेशान लोगों ने अपनाया अनोखा तरीका

Published: Tue, 03 Nov 2026 05:57 PM (IST)

मोहाली के वार्ड नंबर-22 के निवासियों ने 6-7 महीनों से सफाई न होने से परेशान होकर नगर निगम कमिश्नर को ...और पढ़ें

HighLights

  1. मोहाली के वार्ड-22 में 6-7 माह से सफाई नहीं।

  2. कमिश्नर को दीवाली पर 'कूड़े का तोहफा' दिया।

  3. कमिश्नर ने एयरोसिटी में सफाई का आश्वासन दिया।

संवाद सहयोगी, मोहाली। दीवाली पर तोहफे देने की परंपरा का सभी को पता है, लेकिन किसी को 'कूड़े का तोहफा' देने का ट्राईसिटी में शायद यह पहला मामला हो। छह से सात महीनों से गलियों की नियमित सफाई न होने से परेशान वार्ड नंबर-22 के लोगों ने निगम कमिश्नर को 'कूड़े का तोहफा' देकर अफसरशाही को सबक सिखाया है।

साफ-सफाई न होने से लोग काफी परेशान हैं। गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, लेकिन सफाई और कूड़ा उठाने की व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। इस समस्या को मेयर व अधिकारियों को बताने के लिए उन्होंने अनूठे अंदाज में लोगों के साथ विरोध जताया।

पार्षद हरविंदर सिंह ने बताया कि महीनों से सफाई व्यवस्था बदहाल है और शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है तो इलाके के लोगों ने मेयर तक अपनी परेशानी पहुंचाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया।

एयरोसिटी का कूड़ा और गंदगी डिब्बे में बंद कर लोग मंगलवार को नगर निगम दफ्तर पहुंचे। मेयर नहीं आने से वे उनसे मिल नहीं सके। लोगों ने निगम कमिश्नर से मिला गया और गंदगी भरा डिब्बा उनकी टेबल पर रख दिया गया। पार्षद ने कहा कि कमिश्नर ने उन्हें आश्वासन दिया कि एयरोसिटी इलाके की सफाई जल्द करवा दी जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।