एशियन चैंपियंस ट्राॅफी के खिताबी मुकाबलों के लिए मोहाली तैयार, 4-5 नवंबर को सेमीफाइनल और फाइनल
मोहाली का ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम 4 और 5 नवंबर को हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल ...और पढ़ें

फेज-9 स्थित ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम में खेले जाएंगे खिताबी मुकाबले। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
13,000 दर्शकों के लिए दोनों दिन एंट्री रहेगी फ्री।
डिजिटल टिकट आवश्यक, मैच भी चुनना होगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और लाइव प्रस्तुतियां भी होंगी।
जागरण संवाददाता, मोहाली। हीरो एशियन चैंपियंस ट्राॅफी पंजाब-2026 के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के लिए फेज-9 स्थित ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हाॅकी स्टेडियम में तैयारियां तेज हो गई हैं।
4 और 5 नवंबर को होने वाले मुकाबलों के लिए मैदान, दर्शक दीर्घा और स्टेडियम के बाहरी हिस्से को सजाया जा रहा है। स्टेडियम में विभिन्न देशों के झंडे और टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों के पोस्टर व होर्डिंग लगाए जा रहे हैं।
दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, लाइट्स और अन्य जरूरी सुविधाएं दुरुस्त की जा रही हैं। रात के मुकाबलों को देखते हुए प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुकाबलों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसिद्ध गायकों की लाइव प्रस्तुतियां भी होंगी।
पंजाब की संस्कृति को दर्शाने के लिए साडा पिंड तैयार किया जा रहा है। आयोजन में करीब 13 हजार दर्शकों के आने की उम्मीद है। दोनों दिन दर्शकों के लिए एंट्री फ्री रहेगा। हालांकि, फ्री डिजिटल टिकट के लिए www.ticketgenie.in पर पंजीकरण करना होगा या आधिकारिक क्यूआर कोड स्कैन कर पसंद का मैच चुनना होगा।
4 नवंबर को दोपहर 2 बजे पांचवें और छठे स्थान के लिए वर्गीकरण मुकाबला होगा। शाम 4:30 बजे पहला और शाम 7 बजे दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। 5 नवंबर को शाम 4:30 बजे कांस्य पदक का मुकाबला और शाम 7 बजे स्वर्ण पदक के लिए फाइनल होगा।