विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली में प्राॅपर्टी डील में लाखों की ठगी, प्रॉपर्टी डीलर भाई-बहन समेत तीन पर केस दर्ज

Published: Sat, 09 May 2026 09:53 PM (IST)

मोहाली में एक प्रॉपर्टी डील के नाम पर चंडीगढ़ निवासी से 7 लाख रुपये से अधिक की ठगी हुई है। ...और पढ़ें

प्रॉपटी बेचने के नाम पर ठगी के मामले में बलौंगी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

प्रॉपटी बेचने के नाम पर ठगी के मामले में बलौंगी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

HighLights

  1. चंडीगढ़ निवासी से मोहाली में 7 लाख से अधिक की ठगी।

  2. रजिस्ट्री के दिन बिचौलिए फरार, चेक बाउंस होने पर खुलासा।

  3. बलौंगी पुलिस ने तीन प्रॉपर्टी डीलरों पर केस दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, मोहाली। चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति के साथ मोहाली में प्राॅपर्टी डील के नाम पर 7 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री के दिन आरोपितों के फरार होने और बाद में चेक बाउंस होने के बाद पीड़ित की शिकायत पर बलौंगी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सेक्टर-26 निवासी शिकायतकर्ता अमित कुमार ने आरोप लगाया कि प्राॅपर्टी डीलर रवि और उसकी बहन मेघना ने उसे शिव सिटी, बहलोलपुर स्थित एक मकान दिखाया था, जो कुलदीप कुमार का बताया गया था। यह सौदा 21.30 लाख रुपये में तय हुआ था।

अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने 15 जनवरी 2025 को 3 लाख रुपये नकद बतौर बयाना राशि दिए थे, जबकि बाद में 1.20 लाख रुपये आनलाइन ट्रांसफर किए गए। आरोप है कि रवि और मेघना ने होम लोन और दस्तावेज तैयार कराने के नाम पर भी 1.33 लाख रुपये ले लिए, लेकिन कोई लोन नहीं दिलाया गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने बाद में खुद 15.08 लाख रुपये का लोन मंजूर कराया। रजिस्ट्री से पहले आरोपितों ने रजिस्ट्री खर्च के नाम पर और पैसे मांगे, जिसके चलते अमित को अपनी और पत्नी की ज्वैलरी बेचकर 80 हजार रुपये जुटाने पड़े।

अमित ने बताया कि 31 मार्च को जब सभी पक्ष मोहाली के सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे तो रवि और मेघना ने स्टांप पेपर के नाम पर 60 हजार रुपये और लिए और उसके बाद मौके से फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक बाद में कुलदीप कुमार ने अमित को 4 लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन वह भी बाउंस हो गया। इसके बाद मामले की जांच के आधार पर बलौंगी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।