विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली के कई सेक्टरों में आज 8 घंटे गुल रहेगी बिजली, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली कट लगेगा

Published: Wed, 04 Nov 2026 07:05 AM (IST)

मोहाली के कई सेक्टरों में आज मरम्मत कार्य के चलते सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आठ घंटे बिजली ...और पढ़ें

मरम्मत कार्य के चलते बिजली सप्लाई रहेगी बंद। (सांकेतिक फोटो)

मरम्मत कार्य के चलते बिजली सप्लाई रहेगी बंद। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. मरम्मत कार्य के कारण आपूर्ति बाधित होगी।

  2. सेक्टर-105, 106, 108, 109 में लगेगा कट।

  3. बिजली से होने वाले कार्य 9 बजे से पहले निपटा लें।

जागरण संवाददाता, मोहाली। शहर के कई सेक्टरों में बुधवार को बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जरूरी मरम्मत कार्य के चलते सेक्टर-105, 106, 108, 109  और सीपीएम सेक्टर-105 तथा एपी फीडर सवाड़ा के एरिया में बिजली आपूर्ति आठ घंटे तक बंद रहेगी।

सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कट लगेगा। पावरकॉम के अधिकारियों के मुताबिक अगर समय पर मरम्मत पूरी हो गई तो सप्लाई पहले भी बहाल की जा सकती है। उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम सुबह 9 बजे से पहले निपटा लें।

पानी की मोटर, मोबाइल चार्जिंग, इन्वर्टर चार्ज करना और बिजली से होने वाले अन्य जरूरी कार्य पहले कर लें। अस्पताल, स्कूल और अन्य जरूरी सेवाओं को भी अलर्ट कर दिया गया है।

पावरकॉम के अधिकारियों ने कहा कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति को तुरंत बहाल कर दिया जाएगा। किसी भी असुविधा के लिए उपभोक्ता विभाग के टोल फ्री नंबर या संबंधित उपमंडल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।