विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली पुलिस की कमान में बदलाव, डेराबस्सी और सिटी-2 को मिले नए डीएसपी

Published: Sun, 22 Nov 2026 06:18 PM (IST)

पंजाब पुलिस में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद मोहाली जिले में आठ डीएसपी अधिकारियों के पदभार बदले गए हैं। डेराबस्सी, सिटी-2 और एनआरआई विंग सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

मोहाली जिले में 8 डीएसपी का ट्रांसफर। (सांकेतिक फोटो)

मोहाली जिले में 8 डीएसपी का ट्रांसफर। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. मोहाली पुलिस में आठ डीएसपी अधिकारियों के पदभार में बदलाव।

  2. डेराबस्सी, सिटी-2, एनआरआई विंग को मिले नए डीएसपी।

  3. वरिंदर सिंह खोसा अब डेराबस्सी सब-डिवीजन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाब पुलिस में हुए बड़े स्तर के प्रशासनिक फेरबदल के बाद मोहाली जिले में भी डीएसपी स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। जिले में आठ डीएसपी अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत डेराबस्सी, सिटी-2 और एनआरआई विंग समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

अब तक डीएसपी हेडक्वार्टर मोहाली की जिम्मेदारी संभाल रहे वरिंदर सिंह खोसा को डेराबस्सी सब-डिवीजन भेजा गया है। वहीं, सिटी-2 मोहाली में तैनात हरसिमरन सिंह बल को डीएसपी एनआरआई मोहाली नियुक्त किया गया है।

जालंधर में एसीपी स्पेशल ब्रांच एवं क्रिमिनल इंटेलिजेंस के पद पर सेवाएं दे रहे गुरप्रीत सिंह अब मोहाली सिटी-2 के डीएसपी होंगे। इसी तरह लुधियाना में एसीपी साहनेवाल के पद पर तैनात इंदरजीत सिंह को मोहाली में डीएसपी हेडक्वार्टर लगाया गया है।

डिटेक्टिव विंग में भी बदलाव

मोहाली में डीएसपी डिटेक्टिव के पद पर तैनात बेअंत कुमार का तबादला लुधियाना कर दिया गया है। उन्हें एसीपी फाइनेंशियल क्राइम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, डीएसपी एजीटीएफ पंजाब के साथ मोहाली डिटेक्टिव का अतिरिक्त प्रभार देख रहे राजन परमिंदर सिंह को इस अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। वह अब एजीटीएफ पंजाब में ही अपनी सेवाएं देंगे।

इसके अलावा मोहाली में डीएसपी स्पेशल ब्रांच एवं क्रिमिनल इंटेलिजेंस के पद पर तैनात गुरप्रीत सिंह को डीएसपी एजीसीएमएस पीबीआई चंडीगढ़ भेजा गया है। डीएसपी काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब सुखजीत सिंह को डीएसपी एसएसओसी मोहाली का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस में कुल 274 एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस व्यापक फेरबदल के तहत मोहाली जिले के पुलिस प्रशासन में भी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।