मोहाली में करोड़ों का पुल कब होगा पूरा? 10 वर्ष बाद भी अधूरा; नाबी पहुंचने में वैज्ञानिकों और लोगों को परेशानी
मोहाली में राष्ट्रीय कृषि-खाद्य एवं जैव-विनिर्माण संस्थान (नाबी) तक पहुंचने के लिए बना करोड़ों का पुल 10 साल से अधूरा ...और पढ़ें

पुल को एयरपोर्ट रोड से न जोड़े जाने के कारण हो रही परेशानी। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
सेक्टर-81 में एयरपोर्ट रोड से नहीं जोड़ा पुल।
किसान की जमीन से एयरपोर्ट रोड से नहीं जुड़ा।
वैज्ञानिकों, कर्मचारियों को लंबे रास्ते से जाना पड़ता है।
लखवंत सिंह, मोहाली। सेक्टर-81 स्थित राष्ट्रीय कृषि-खाद्य एवं जैव-विनिर्माण संस्थान (नाबी) तक सीधी आवाजाही के लिए बना पुल वर्षों से अधूरा है। गमाडा ने नाले पर करीब 10 साल पहले पुल बनाया था, लेकिन उसे एयरपोर्ट रोड से नहीं जोड़ा गया।
ऐसे में वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और आगंतुकों को गांवों के रास्ते या लंबा चक्कर लगाकर संस्थान पहुंचना पड़ता है। नाबी की स्थापना 5-6 साल पहले हुई थी। यहां वैज्ञानिक पोषण से भरपूर फसलें विकसित करने, उपयोगी जीन और नए मार्कर खोजने तथा जीनोम एडिटिंग और बायोप्रासेसिंग तकनीक पर काम करते हैं।
पराली जैसे कृषि-औद्योगिक कचरे से वैकल्पिक प्रोटीन, जैव-ऊर्जा और उपयोगी उत्पाद बनाने पर भी शोध होता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल को एयरपोर्ट रोड से जोड़ने पर मोहाली के आसपास के दर्जनों गांव चंडीगढ़ के मध्य मार्ग से सीधे जुड़ सकते हैं और क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा। पुल के सामने मिट्टी खिसकने का खतरा है।
यह भी पढ़ें- मोहाली के बलौंगी में बनेगा 120 मीटर लंबा नया पुल, पुराने पुल की भी सुधरेगी हालत; गमाडा ने बनाया प्लान
गमाडा अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल
बताया जा रहा है कि आगे एक किसान की जमीन रास्ते में बाधा बनी हुई है। करीब दस साल से काम अटका होने पर गमाडा अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। नाबी के मुख्य गेट के पास बारिश के कारण मिट्टी खिसकने और जमीन कमजोर होने से धंसाव का खतरा भी है।
लोगों ने निरीक्षण, जमीन सुरक्षित करने, सफाई व्यवस्था सुधारने और पुल जोड़ने की बाधाएं दूर करने की मांग की है। सेक्टर-85 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पवन सचदेवा के मुताबिक, वैकल्पिक रास्तों से समय और ईंधन खर्च होता है तथा कारोबार और विकास प्रभावित होते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।