मोहाली में हेयर मास्टर सैलून पर फायरिंग, दो महीने में दूसरी बार क्यों चली गोलियां? पुलिस जांच में जुटी
मोहाली के सेक्टर-79 स्थित हेयर मास्टर सैलून पर शनिवार को दिनदहाड़े फायरिंग हुई, जो दो महीने में दूसरी घटना है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और माना जा रहा है कि दोनों वारदातों को एक ही गैंग ने अंजाम दिया है।

सेक्टर-79 स्थित हेयर मास्टर सैलून पर फायरिंग। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
दोनों वारदात में बाइक सवार शूटर एक जैसे दिखे।
वारदात में एक ही गैंग का हाथ होने की आशंका।
फायरिंग की वारदात को लेकर पुलिस जांच में जुटी
जागरण संवाददाता, मोहाली। सेक्टर-79 स्थित हेयर मास्टर सैलून पर शनिवार को दिनदहाड़े फायरिंग हुई। 5 सितंबर को भी सैलून पर गोलियां चलाई गई थी। दो महीने में दूसरी बार फायरिंग की वारदात को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि दोनों ही वारदातें एक ही गैंग ने की है। दोनों वारदात में बाइक सवार शूटर एक जैसे ही बताए जा रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।
आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर बाइक सवार बदमाशों की तलाश की। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके सीएफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।