विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमीन एक्वायर पॉलिसी का विरोध; किसानों का विरोध अब आंदोलन में बदलने लगा, सरकार के खिलाफ विपक्ष का मिला समर्थन

Published: Mon, 06 Apr 2026 01:30 PM (IST)

मोहाली में जमीन अधिग्रहण नीति के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पुडा) ...और पढ़ें

पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी के कार्यालय के बाहर किसानों के धरने में शामिल हुए विपक्ष के नेता।

पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी के कार्यालय के बाहर किसानों के धरने में शामिल हुए विपक्ष के नेता।

HighLights

  1. मोहाली में जमीन अधिग्रहण नीति का विरोध तेज।

  2. किसानों के धरने को विपक्ष का समर्थन मिला।

  3. मांगें न मानने पर आंदोलन उग्र करने की चेतावनी।

जागरण संवाददाता, मोहाली। जमीन एक्वायर पॉलिसी के विरोध में किसानों में विरोध अब तेज हो गया है और यह आंदोलन का रूप लेने लगा है। किसान मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए हैं और सरकार के खिलाफ विपक्ष ने भी मोर्चा खोल दिया है। विपक्षी नेता किसानों को समर्थन दे रहे हैं। 

पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पुडा) के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे किसानों के बीच विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पहुंचे हैं। वहीं, मोहाली के पूर्व विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू भी धरने में शामिल हुए हैं।

दोनों नेताओं ने किसानों के हक में आवाज उठाई और सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए बदलाव की मांग की। किसान प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो धरना आंदोलन में बदल जाएगा।

नए सेक्टर, इंडस्ट्रियल एरिया एवं कमर्शियल हब बनाने के लिए सरकार पहले भी जमीन एक्वायर पॉलिसी लेकर आई थी। किसानों के विरोध के चलते सरकार को पॉलिसी वापस लेने का फैसला लेना पड़ा था।