Move to Jagran APP

रात के अंधेरे में शिकारियों ने जानवर समझ व्यक्ति पर दाग दी गोली, फॉरेस्ट गार्ड बंदूक के साथ गिरफ्तार

घटना न्यू चंडीगढ़ के साथ सटे मोहाली के माजरी गांव की है। जंगल एरिया में आधी रात चार लोग शिकार करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने खेत की रखवाली कर रहे एक व्यक्ति सोमा सिंह पर गोली चला दी।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 10:53 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 10:53 AM (IST)
रात के अंधेरे में शिकारियों ने जानवर समझ व्यक्ति पर दाग दी गोली, फॉरेस्ट गार्ड बंदूक के साथ गिरफ्तार
पुलिस ने फॉरेस्ट गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। उससे बंदूक भी बरामद की गई है।

संवाद सहयोगी, नयागांव/मुल्लांपुर। न्यू चंडीगढ़ के साथ सटे इलाके के थाना माजरी स्थित गांव तारापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां रात के समय जंगल में कुछ लोग शिकार खेलने पहुंच गए। जिन्होंने शिकार समझ कर खेतों की रखवाली कर रहे एक व्यक्ति पर गोली चला दी। गोली सीधा जाकर उसकी छाती पर लगी। घायल की पहचान सोमा निवासी कॉलोनी माजरी के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल सोमा का इलाज पीजीआइ चंडीगढ़ में चल रहा है। पीड़ित मौत से जंग लड़ रहा है।

loksabha election banner

वहीं, पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर ली है, जिनमें एक वन विभाग का कर्मचारी भी है। आरोपितों की पहचान निर्मल सिंह निवासी तारापुर, अरुणजीत सिंह निवासी खैरपुर, नरेंद्र राव निवासी चांदपुर और मनजीत सिंह निवासी महिंदपुर के रूप मे हुई है। पुलिस ने आरोपी मनजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से एक बंदूक (दोनाली) को भी बरामद कर लिया है। 

घटना 25 जनवरी की रात 2.30 बजे की है। सोमा सिंह रात के समय अपने खेत पर रखवाली कर रहा था। तभी चार लोग जंगल एरिया में शिकार करने के लिए आए। सोमा सिंह ने पुलिस को बताया कि रात करीब 12:00 बजे यह चारों लोग शिकार करने के लिए आए पहुंचे थे। पहले तो सोमा सिंह ने इन्हें शिकार करने से रोका दिया था। उस समय चारों वापस चले गए थे। रात करीब 2:30 बजे यह चारों दोबारा जानवर का पीछा करते हुए वापस जंगल में पहुंच गए। जानवर को मारने के लिए इन्होंने गोली चलाई, लेकिन गोली सोमा सिंह की छाती में लगी। खेत में सोमा सिंह का एक साथी भी मौजूद था। जिसने सोमा सिंह को तुरंत कुराली स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे पीजीआइ चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।

डीएसपी खरड़-2 अमनप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सोमा सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गया आरोपित मनजीत सिंह वन विभाग में गार्ड के रूप में कार्यरत है। मनजीत से पुलिस ने एक बंदूक भी बरामद की है, जिससे गोली चलाई गई थी। बंदूक चंडीगढ़ के पते पर रजिस्टर्ड है। पंजाब में चुनाव होने के कारण सारे असले थाने मे जमा कर लिए गए हैं, लेकिन यह बंदूक चंडीगढ़ के पते पर होने के कारण थाने में जमा नहीं हो पाई है। पुलिस मामले मे कार्रवाई करते हुए जल्द ही अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.