जनगणना 2027: मोहाली में 16 नवंबर से स्व-गणना, घर बैठे ऑनलाइन भरें अपनी जानकारी; जानें क्या रहेगी प्रक्रिया
मोहाली जिले में जनगणना-2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसमें नागरिक 16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक ...और पढ़ें

स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
मोहाली में जनगणना-2027 की तैयारियां, जागरूकता अभियान शुरू।
नागरिक 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन स्व-गणना करें।
जनगणना कर्मचारी बाद में घर-घर जाकर जानकारी सत्यापित करेंगे।
जागरण संवाददाता, मोहाली। जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत मोहाली जिले में जागरूकता अभियान शुरू किया जा रहा है। इस बार नागरिकों को घर और परिवार से जुड़ी जानकारी खुद ऑनलाइन दर्ज करने का अवसर मिलेगा।
स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे। जो लोग ऑनलाइन स्व-गणना कर चुके होंगे, उन्हें कर्मचारियों को इसकी जानकारी के साथ संदर्भ संख्या देनी होगी, ताकि दर्ज विवरणों का सत्यापन किया जा सके।
प्रशासन ने लोगों से जनगणना कर्मचारियों को सहयोग देने और परिवार व आवास की सही एवं पूरी जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की। जनगणना के आंकड़े देश और राज्य की विकास योजनाएं बनाने, भविष्य की जरूरतों का आकलन करने और बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
पंजीकरण की प्रक्रिया और सावधानी
- आधिकारिक पोर्टल पर जाकर लॉग-इन करना होगा।
- पंजीकरण: पोर्टल पर परिवार का पंजीकरण करें।
- सत्यापन: भाषा का चयन कर ओटीपी (ओटीपी) के माध्यम से सत्यापन करें।
- विवरण: स्थान संबंधी विवरण भरने के बाद प्रश्नावली को पूरा करें।
- सबमिशन: अंत में डेटा सबमिट करें।
- महत्वपूर्ण: अंतिम सबमिशन के बाद परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर संशोधित नहीं किया जा सकेगा। अतः सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।