विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली में गन्ना लेने निकले दो लोगों की मौत; तेज रफ्तार माॅडिफाइड रिक्शा पलटा, चालक फरार

Published: Fri, 15 May 2026 09:51 PM (IST)

मोहाली के मुल्लांपुर में गन्ना लेने निकले दो लोगों अशोक यादव और राजन की तेज रफ्तार माॅडिफाइड रिक्शा पलटने से ...और पढ़ें

मुल्लांपुर के गांव बनसेपुर के पास हुआ हादसा। शवों को माॅर्चरी में रखवाया।

मुल्लांपुर के गांव बनसेपुर के पास हुआ हादसा। शवों को माॅर्चरी में रखवाया।

HighLights

  1. माॅडिफाइड रिक्शा पर निकले थे चार लोग।

  2. प्रारंभिक जांच में पता चला कि सभी ने शराब पी रखी थी।

  3. दो की मौत और चालक समेत दो हादसे के बाद फरार।

जागरण संवाददाता, मोहाली। मुल्लांपुर के गांव बनसेपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। यह हादसा एक माॅडिफाइड मोटरसाइकिल-रिक्शा के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ। मृतकों की पहचान अशोक यादव और राजन के रूप में हुई है।

पुलिस ने चालक दमोदर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अशोक यादव की पत्नी ने पुलिस को बताया कि दमोदर ने उन्हें गन्ना लेने के लिए ले जाया था।

रात को घर न लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि सभी ने शराब पी रखी थी। हादसे के बाद दमोदर और अमन मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल खरड़ की मार्चरी में भेज दिया है। आरोपित की तलाश जारी है।