विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

28 दिन के रीचार्ज से मिली मुक्ति, राघव चड्ढा ने बताए TRAI के नए 30 दिन वाले नियम के फायदे

Published: Sun, 27 Sep 2026 01:28 PM (IST)

30 दिन की वैधता और केवल कॉलिंग-एसएमएस वाले नए नियम से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के पैसे बचेंगे। अब साल में 13 ...और पढ़ें

सांसद राघव चड्‌ढा।

सांसद राघव चड्‌ढा।

HighLights

  1. 30 दिन की वैधता वाले नए रिचार्ज प्लान लागू।

  2. केवल वॉयस और एसएमएस वाले प्लान उपलब्ध होंगे।

  3. साल में 13 की बजाय अब 12 रिचार्ज का विकल्प।

रोहित कुमार, चंडीगढ़। प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए रिचार्ज की बार-बार आने वाली तारीख और जरूरत से ज्यादा सेवाओं के लिए भुगतान करने की मजबूरी अब कम हो सकती है। खासकर उन लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें मोबाइल पर इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती और वे फोन का इस्तेमाल मुख्य रूप से कालिंग के लिए करते हैं।

राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि सरकार ने टेलीकाम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (थर्टींथ अमेंडमेंट) रेगुलेशंस, 2026 लागू किए हैं। इसके तहत उपभोक्ताओं के लिए 30 दिन की वैधता वाले रिचार्ज प्लान और केवल वाइस व एसएमएस की जरूरत वाले प्लान उपलब्ध कराने का प्रविधान किया गया है।

यह भी पढ़ें- ‘नशे में नाश-चाय पर विश्वास’, देर रात अमृतसर के ज्ञानी टी-स्टॉल पहुंचे राघव चड्ढा; पंजाब की सियासत पर की चर्चा

साल में 13 नहीं अब होंगे 12 रिचार्ज

राघव चड्ढा ने अपनी पोस्ट में कहा कि इससे साल में 13 मासिक रिचार्ज करने के बजाय उपभोक्ताओं को 12 रिचार्ज में काम चलाने का विकल्प मिलेगा। उन्होंने लिखा कि सीमित और लचीले रिचार्ज विकल्पों को लेकर लोगों ने उनसे अपनी चिंताएं साझा की थीं। इसी मुद्दे को उन्होंने 11 मार्च को राज्यसभा में उठाते हुए उपभोक्ताओं को ज्यादा विकल्प और किफायती सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग की थी।

बुजुर्गों और सिर्फ कालिंग करने वालों के लिए बदलाव

इस बदलाव का सीधा फायदा उन मोबाइल उपभोक्ताओं को हो सकता है, जो स्मार्टफोन में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम करते हैं। बड़ी संख्या में बुजुर्ग मोबाइल का उपयोग मुख्य रूप से परिवार के सदस्यों से बात करने के लिए करते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के लिए डेटा वाले महंगे पैकेज की जगह केवल वाइस काल और एसएमएस की जरूरत पूरी करने वाले प्लान अधिक उपयोगी हो सकते हैं।

प्रीपेड मोबाइल सेवाओं में लंबे समय से उपभोक्ताओं की यह मांग रही है कि उन्हें अपनी जरूरत के मुताबिक रिचार्ज चुनने की स्वतंत्रता मिले। खासकर ऐसे लोगों के लिए, जिनका मोबाइल इस्तेमाल कालिंग तक सीमित है, डेटा के साथ आने वाले प्लान का भुगतान करना अतिरिक्त खर्च माना जाता है।

यह भी पढ़ें- 'AAP एक्स गर्लफ्रेंड की तरह कर रही व्यवहार', राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी पर पलटवार

रिचार्ज व्यवस्था में बदलेगा हिसाब

30 दिन की वैधता वाला प्लान उपलब्ध होने से मासिक रिचार्ज और कैलेंडर महीने के बीच का अंतर भी उपभोक्ताओं के लिए कम होगा। मौजूदा व्यवस्था में 28 दिन की वैधता वाले प्लान के कारण वर्ष में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज की स्थिति बन सकती है। नए विकल्प में उपभोक्ता अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से प्लान चुन सकेंगे।

राघव चड्ढा ने पोस्ट में सरकार और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) का उपभोक्ता सुविधा और ज्यादा विकल्प उपलब्ध कराने के लिए आभार जताया है।

यह भी पढ़ें- 'एक्स-गर्लफ्रेंड की तरह मुझे भूल नहीं पा रही पार्टी...', राघव चड्डा का AAP पर बयान