‘नशे में नाश-चाय पर विश्वास’, देर रात अमृतसर के ज्ञानी टी-स्टॉल पहुंचे राघव चड्ढा; पंजाब की सियासत पर की चर्चा
अमृतसर के ज्ञानी चाय स्टॉल पर राघव चड्ढा ने देर रात लोगों के साथ चाय पीते हुए पंजाब की सियासत ...और पढ़ें

अमृतसर के ज्ञानी टी-स्टॉल पर पहुंचे राघव चड्ढा।
HighLights
राघव चड्ढा अमृतसर के ज्ञानी टी स्टॉल पर पहुंचे।
देर रात लोगों के साथ पंजाब की सियासत पर चर्चा की।
"नशे में नाश, चाय पर विश्वास" का संदेश दिया।
रोहित कुमार, चंडीगढ़। भाजपा की ओर से पंजाब में नशे के खिलाफ निकाली जा रही यात्रा और कार्यक्रमों के बीच राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा अमृतसर के मशहूर ज्ञानी टी स्टॉल पर पहुंचे। दिनभर के कार्यक्रम समाप्त करने के बाद चड्ढा ने यहां चाय की चुस्कियों के साथ फुर्सत के पल बिताए और देर रात तक लोगों के साथ पंजाब की सियासत पर चर्चा की।
राजनीतिक कार्यक्रमों की व्यस्तता के बाद चड्ढा का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। ज्ञानी टी स्टॉल पर उन्होंने आम लोगों के साथ बैठकर चाय पी और पंजाब के राजनीतिक माहौल पर बातचीत की। इस दौरान लोगों ने भी प्रदेश की राजनीति और मौजूदा मुद्दों को लेकर अपनी बातें रखीं।
यह भी पढ़ें- 'एक्स-गर्लफ्रेंड की तरह मुझे भूल नहीं पा रही पार्टी...', राघव चड्डा का AAP पर बयान

अमृतसर के ज्ञानी टी-स्टॉल पर राघव चड्ढा।
बोले- चाय में है दम
चड्ढा ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ज्ञानी टी स्टॉल की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि दिनभर के कार्यक्रम समाप्त करने के बाद अमृतसर के मशहूर ज्ञानी टी स्टॉल पर पहुंचे। चाय की चुस्कियों के साथ पंजाब की सियासत पर देर रात तक लोगों के साथ चर्चा हुई। उन्होंने इसके साथ लिखा-
इससे एक बात तो साफ है—नशे में नाश है, चाय पर विश्वास है। कुछ लोगों में भ्रम है, लेकिन चाय में दम है!
पंजाब में इस समय नशा राजनीतिक मुद्दे के केंद्र में है। भाजपा की ओर से नशे के खिलाफ अभियान के तहत प्रदेश में यात्रा और कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी माहौल के बीच चड्ढा की चाय की दुकान पर आम लोगों के साथ हुई बातचीत को राजनीतिक गतिविधियों से अलग उनके अनौपचारिक अंदाज के रूप में देखा गया।
यह भी पढ़ें- आप से BJP में आए 6 सांसद बनेंगे नशा मुक्त पंजाब यात्रा का चेहरा, राघव चड्ढा-संदीप पाठक को मिलेगी अहम जिम्मेदारी
सुबह 4 बजे जुटने लगती है भीड़
ज्ञानी टी स्टॉल अमृतसर में चाय के लिए मशहूर है। सुबह 4 बजे से देर रात तक यहां भीड़ देखने को मिलती है। यहां आम लोगों के साथ बैठकर चाय पीना और बातचीत करना शहर की राजनीतिक व सामाजिक चर्चा का भी हिस्सा रहा है। चड्ढा ने भी औपचारिक राजनीतिक बैठक के बजाय यहां आम लोगों के बीच समय बिताया।
चाय की चुस्कियों में नशामुक्ति संदेश
भाजपा के नशा विरोधी अभियान के बीच चड्ढा का संदेश भी नशे के खिलाफ ही रहा। उन्होंने अपने संदेश में नशे से होने वाले नुकसान और चाय के प्रति लोगों के विश्वास को जोड़ते हुए कहा कि “नशे में नाश है, चाय पर विश्वास है।” उनके इस संदेश को नशे के खिलाफ चल रही मौजूदा राजनीतिक बहस के बीच देखा जा रहा है।
चाय की चुस्कियों के बीच हुई यह चर्चा देर रात तक चली। हालांकि, इस दौरान किसी नए राजनीतिक फैसले या घोषणा की जानकारी सामने नहीं आई।
यह भी पढ़ें- राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट में कैसे जुड़ा? चुनाव आयोग ने आरोपों पर कहा- नहीं हुई कोई गड़बड़ी
