युवक ने दोस्ती के बाद छात्रा से बना लिए संबंध, फिर देने लगा धमकी
10वीं में पढ़ने छात्रा को बहला-फुसला और फिर शादी का झांसा देकर आरोपित होटल में ले गया और वहां जाकर उसने उसे हवस का शिकार बनाया।
जेएनएन, चंडीगढ़। 10वीं में पढ़ने छात्रा को बहला-फुसला और फिर शादी का झांसा देकर आरोपित होटल में ले गया। होटल में ले जाकर अारोपित ने छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके कुछ दिन आरोपित छात्रा के घर भी पहुंच गया और धमकी देकर फिर दुष्कर्म किया। सेक्टर-34 के थाना की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान बुड़ैल निवासी दीपू रावत (21) के रूप में हुई है।
पीडि़ता ने बताया कि आरोपित दीपू पहले उसे बहलाकर और झांसा देकर बुड़ैल स्थित एक होटल में ले गया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसे शादी करने का झांसा भी दिया था आैर दुष्कर्म के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके कुछ दिनों के बाद आरोपित छात्रा के घर पहुंच गया और धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह दुष्कर्म के बारे में सभी को बता देगा।
इस दौरान डरा धमकाकर आरोपित ने छात्रा के साथ फिर दुष्कर्म किया।इसके बाद छात्रा ने सारे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। छात्रा के परिजनों ने सेक्टर-34 के थाना में आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर मेजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। मेजिस्ट्रेट ने आरोपित को जेल भेज दिया है।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म मामले में केस दर्ज
पंजाब निवासी युवक के खिलाफ सेक्टर-17 थाना पुलिस ने लीगल राय लेने के बाद युवती से दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। मामले में पीडि़त युवती ने करीब दो महीने पहले एसएसपी विंडो पर शिकायत दी थी। जिसमें पीडि़ता ने आरोप लगाया था कि 25 वर्षीय गंगापुरी ने शादी के झांसा देकर चंडीगढ़ घुमाने लेकर आया। इस दौरान सेक्टर-22 स्थित होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन, बाद में आरोपित शादी करने से मुकर गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने लीगल राय लेने के बाद आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हालांकि, आरोपित अभी तक पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है।