Move to Jagran APP

आठवीं की छात्रा से पंचकूला के होटल में दुष्कर्म, चार के खिलाफ मामला दर्ज

डेराबस्सी पुलिस ने आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में चार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376 (डी) 34 व पोक्सो एक्ट की धारा (6) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर नेहा सैनी ने बताया कि सभी आरोपित फरार हैं।

By Edited By: Published: Thu, 29 Sep 2022 09:09 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 09:09 PM (IST)
आठवीं की छात्रा से पंचकूला के होटल में दुष्कर्म, चार के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस सभी आरोपितों की तलाश कर रही है।

जागरण संवाददाता, डेराबस्सी (मोहाली) : डेराबस्सी पुलिस ने आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में चार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376 (डी), 34 व पोक्सो एक्ट की धारा (6) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर नेहा सैनी ने बताया कि सभी आरोपित फरार हैं, उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

loksabha election banner

आरोप है कि उसके साथ लगातार करीब दो-तीन महीने तक दुष्कर्म किया जाता रहा। एक दिन अचानक उसके पेट में दर्द हुआ तो उसकी चाची ने उसे डेराबस्सी अस्प्ताल में भर्ती करवाया, जहां उन्हें पता चला कि वह गर्भवती है।

पुलिस को दिए बयान में 15वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह 8वीं कक्षा की छात्रा है। उसके पिता की करीब डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली। अब वह और उसकी बहन अपने चाचा-चाची के पास रहती हैं। सोनू नामक युवक के साथ उसकी दोस्ती थी। एक दिन सोनू उसे घुमाने के बहाने मोटरसाइकिल पर सूरज होटल पंचकूला ले गया। उनके साथ सोनू का दोस्त मोहित भी था। दोनों ने होटल रूम में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि अगली सुबह होटल के कर्मचारी सूरज ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर मोहित उसे घर के नजदीक छोड़ गया।

जिसे मददगार समझा उसने में किया दुराचार

पंडवाला रोड पर शराब के ठेके के पास स्थित करियाने की दुकान पर पीड़िता का आना जाना था। ठेके पर काम करने वाले चंदर नामक शख्स से उसकी पहले से जान पहचान थी। उसने चंदर को जब आपबीती बताई तो चंदर उसे बहला फुसला कर अपने दोस्त के घर ले गया, जहां उसने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म मामले में चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपित फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।                                                                             - हरविंदर सिंह, डीएसपी डेराबस्सी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.