Move to Jagran APP

पशुपालन मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने जूस पिलाकर तुड़वाई कर्मचारियों की भूख हड़ताल

पंजाब चंडीगढ़ कर्मचारी संघर्ष कमेटी के चेयरमैन सज्जन सिंह की सोमवार को पंजाब के पशुपालन मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल खुलवाई।

By Edited By: Published: Mon, 06 May 2019 09:40 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2019 10:27 AM (IST)
पशुपालन मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने जूस पिलाकर तुड़वाई कर्मचारियों की भूख हड़ताल

जेएनएन, मोहाली। पंजाब चंडीगढ़ कर्मचारी संघर्ष कमेटी के चेयरमैन सज्जन सिंह की सोमवार को पंजाब के पशुपालन मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल तुड़वाई। पंजाब व यूटी पुलिस की सुरक्षा में सज्जन सिंह को मोहाली लाया गया। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री ने जूस पिलाकर इस मरणव्रत को खुलावाया। सज्जन सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से उनकी मांगों को मान लिया गया है। मांगों को लागू करने के लिए चुनाव आयोग को लिखा गया है। अगर मंजूरी मिल जाती है तो चुनाव आचार संहिता के बीच ही मांगों को लागू कर दिया जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता तो 27 मई को मांगों को लागू किए जाने की बात कहीं गई है।

loksabha election banner

सज्जन सिंह ने कहा कि ये सरकार का किसी तरह का धोखा नहीं है, सरकार ने लिखित में इस बावत जिम्मेदारी ली है। उधर कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों की सभी मांगों को मान लिया गया है। हर कदम पर सरकार कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। ध्यान रहे कि सरकार से नाराज यूनियन के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ दशहरा ग्राउंड में मोर्चा खोल रखा था। नाराज कर्मचारियों को मनाने के लिए गत दिनों पंजाब के पशु पालन मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के बेटे पहुंचे, लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें वापस लौटा दिया।

मांगें मानने पर किया सरकार का धन्यवाद

कर्मचारियों ने कहा कि सिद्धू हमारी वोटों से मंत्री बने हैं, हमारी समस्या वो सुने न की उनके बेटे। पिता मंत्री है न की बेटा। कर्मचारी नेता सूबा राम ने कहा कि सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा। ठेके पर रखे कर्मचारियों को पक्का करना, छठे वेतन आयोग लागू करना और कर्मचारियों की मुख्य मांगें थी। इस दौरान कर्मचारियों की ओर से मांगें माने जाने पर सरकार का धन्यवाद किया गया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.