Move to Jagran APP

स्पो‌र्ट्स यूनिवर्सिटी पटियाला में स्थापित होगी मिल्खा सिंह चेयर : कैप्टन अमरिदर सिंह

उड़न सिख पद्मश्री मिल्खा सिंह के नाम पर पटियाला स्थित स्पो‌र्ट्स यूनिवर्सिटी में चेयर स्थापित की जाएगी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने शनिवार को इसकी घोषणा की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 11:58 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 12:00 AM (IST)
स्पो‌र्ट्स यूनिवर्सिटी पटियाला में स्थापित होगी मिल्खा सिंह चेयर : कैप्टन अमरिदर सिंह
स्पो‌र्ट्स यूनिवर्सिटी पटियाला में स्थापित होगी मिल्खा सिंह चेयर : कैप्टन अमरिदर सिंह

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ :

loksabha election banner

उड़न सिख पद्मश्री मिल्खा सिंह के नाम पर पटियाला स्थित स्पो‌र्ट्स यूनिवर्सिटी में चेयर स्थापित की जाएगी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने शनिवार को इसकी घोषणा की। वह दोपहर करीब तीन बजे सेक्टर-8 स्थित मिल्खा सिंह के घर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। कैप्टन अमरिदर ने कहा कि मिल्खा सिंह जैसी शख्सियत के बारे में आने वाली युवा पीढ़ी को हर जानकारी मिले इसके लिए यूनिवर्सिटी में मिल्खा सिंह चेयर स्थापित करने का फैसला लिया गया है। चेयर पर किस खेल हस्ती की नियुक्ति होगी ,यह अभी तय नहीं हुआ है।

गौरतलब है कि बहुत ही कम खिलाड़ियों के नाम पर यूनिवर्सिटी में चेयर स्थापित की जाती है। मिल्खा सिंह चेयर पर जाने माने इंटरनेशनल खिलाड़ी या खेल से ही जुड़ी हस्ती की नियुक्ति हो सकती है। दुनिया में भारत का नाम रोशन किया मिल्खा सिंह ने :कैप्टन

दुनिया भर में एथलीट में भारत का नाम रोशन करने वाले महान खिलाड़ी मिल्खा सिंह सदियों में एक बाद पैदा होता है। ऐसे खिलाड़ी लाखों युवाओं के लिए रोल मॉडल रहेंगे। मिल्खा सिंह का जीवन कड़े संघर्ष और प्रेरणा से भरा है। देश के इस महान खिलाड़ी को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा। यह विचार पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने उनके घर पर पहुंच परिवार के साथ साथ शेयर किए। कुछ देर तक वह मिल्खा सिंह के पार्थिव शरीर के पास भी बैठे। कैप्टन ने मिल्खा के बेटे जीव मिल्खा के साथ काफी देर बातचीत की और मिल्खा सिंह से जुड़ी कुछ पुरानी यादों को ताजा किया। घर से निकलते हुए उन्होंने मिल्खा सिंह को बाहों में भर लिया। कैप्टन ने कहा कि पंजाब के हर युवक को मिल्खा सिंह के जीवन से न सिर्फ खेल, बल्कि आम जीवन से भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है। 91 साल की उम्र में भी मिल्खा सिंह की फिटनेस बेमिसाल थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.