Move to Jagran APP

प्रशासन करेगा पेंशन का भुगतान, हर साल नगर निगम के बचेंगे 65 करोड़

नगर निगम के इंजीनियरिग विग के वह सभी कर्मचारी जो कि प्रशासन से साल 1996 में स्थायी तौर पर ट्रांसफर होकर आए थे उन सभी कर्मचारियों के रिटायर्ड होने पर पेंशन और अन्य बेनिफिट्स का भुगतान प्रशासन करेगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 06:31 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 06:31 PM (IST)
प्रशासन करेगा पेंशन का भुगतान, हर साल नगर निगम के बचेंगे 65 करोड़
प्रशासन करेगा पेंशन का भुगतान, हर साल नगर निगम के बचेंगे 65 करोड़

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़

loksabha election banner

नगर निगम के इंजीनियरिग विग के वह सभी कर्मचारी जो कि प्रशासन से साल 1996 में स्थायी तौर पर ट्रांसफर होकर आए थे, उन सभी कर्मचारियों के रिटायर्ड होने पर पेंशन और अन्य बेनिफिट्स का भुगतान प्रशासन करेगा। इस संबंध प्रशासन के विशेष इंजीनियरिग सचिव की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में अब यह आदेश होने से नगर निगम का हर साल करोड़ों रुपये की बचत भी होगी क्योंकि अभी तक ऐसे रिटायर्ड कमचारियों को हर माह पेंशन का भुगतान नगर निगम अपनी सरकारी खजाने से कर रहा था। ऐसा होने पर नगर निगम की वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा। इस समय इंजीनियरिग विग के कई कर्मचारी है जो कि रिटायर्ड हो चुके हैं। इसके लिए पिछले साल सितंबर माह में नगर निगम ने प्रशासन को पत्र भेजा था। पत्र में मांग की गई थी कि जो इंजीनियरिग विग के कर्मचारी उनकी ओर से साल 1996 में आए थे उनकी पेंशन की राशि प्रशासन दे। नगर निगम ने प्रशासन से पिछले सालों का भी बकाया मांगा है, जिसका भुगतान नगर निगम पेंशन के तौर पर कर चुका है। हर साल करीब 50 करोड़ रुपये का भुगतान नगर निगम इंजीनियरिग विग के रिटायर्ड कर्मचारियों को कर देता है। जबकि इस साल यह राशि बढ़कर 65 करोड़ रुपये हो गई है। इस समय नगर निगम की हालत खस्ता होने के कारण शहर के सभी विकास के काम भी रुक गए हैं। पार्षदों के वार्ड डेवलपमेंट फंड के काम भी रोक दिए गए हैं। नगर निगम की ओर से इस समय एमओएच के रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन स्वास्थ्य विभाग दे रहा है। फायर कर्मियों की पेंशन दे रहा है डीसी कार्यालय

नगर निगम के अनुसार रिटायर्ड फायर कर्मचारियों की पेंशन डीसी कार्यालय दे रहा है। साल 2005 में भी यह आदेश जारी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन नगर निगम के रिटायर्ड इंजीनियरिग विग के कर्मचारियों की पेंशन का भुगतान नहीं कर रहा था। नगर निगम का गठन साल 1996 में हुआ था उस समय सभी कर्मचारी प्रशासन से ही नगर निगम में शामिल हुए थे। ऐसे में नियम के अनुसार नगर निगम में आने वाले कर्मचारी प्रशासन के ही है। नगर निगम के अनुसार हर साल 100 कर्मचारी इंजीनियरिग विग से रिटायर्ड होते हैं। हाल ही में कार्यकारी अभियंता हरीश सैनी भी रिटायर्ड हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.