यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर कुलदीप कुमार सहित AAP के कई पार्षद गिरफ्तार, केजरीवाल की गिरफ्तारी का कर रहे थे विरोध
राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर कुलदीप ...और पढ़ें

HighLights
- मेयर कुलदीप सहित AAP पार्टी के सात पार्षदों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- एसएस अहलूवालिया को भी लिया गया हिरासत में।
- गिरफ्तारी के बाद सभी लाए नजफगढ़ पुलिस स्टेशन।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। दिल्ली में चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर कुलदीप कुमार सहित आम आदमी पार्टी के कई पार्षदों को पुलिस ने गिरफ्तार (Chandigarh Mayor Kuldeep Kumar Arrested) किया है।
मेयर कुलदीप सहित AAP पार्टी के सात पार्षदों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
यह नेता मंगलवार को अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी के विरोध में हुए प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गए थे जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मेयर कुलदीप सहित AAP पार्टी के सात पार्षदों को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने हिरासत में लिया है।
एसएस अहलूवालिया को भी लिया गया हिरासत में
आम आदमी पार्टी के पार्षद योगेश ढींगरा का कहना है कि उनके साथ पार्टी के सह प्रभारी एसएस अहलूवालिया को भी हिरासत में लिया गया है। चंडीगढ़ के 20 से ज्यादा नेता हैं। जो दिल्ली में गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए गए थे।
गिरफ्तारी के बाद सभी लाए नजफगढ़ पुलिस स्टेशन
गिरफ्तार होने वाले पार्षदों में हरमीत सिंह, दमनप्रीत सिंह, पीपी घई, रवि मणि, डीएसपी विजय पाल शामिल हैं। इनके अलावा गिरफ्तार किए गए पार्षदों में जसविंदर, नेहा, राम चंदर यादव और योगेश ढींगरा शामिल हैं। इन सभी को हिरासत में लेने के बाद दिल्ली के नजफगढ़ पुलिस स्टेशन (Najafgarh Police Station) में लाया गया।
