विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण के लिए पंजाब कैसे जिम्मेदार? सांसद तिवारी का सवाल, बोले-सरकार तय करे जिम्मेदारी

Published: Sat, 07 Nov 2026 02:18 PM (IST)

चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहराने पर सवाल ...और पढ़ें

सांसद तिवारी बोले-दिल्ली में प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहराना गलत। (एआई जनरेटेड फोटो)

सांसद तिवारी बोले-दिल्ली में प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहराना गलत। (एआई जनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. मनीष तिवारी ने दिल्ली प्रदूषण पर पंजाब के किसानों को घेरा।

  2. चंडीगढ़ का AQI बेहतर, दिल्ली को जिम्मेदार ठहराना गलत।

  3. पराली के अलावा प्रदूषण के अन्य कारणों पर हो चर्चा।

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। दिल्ली में वायु प्रदूषण के प्रदूषण के लिए पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहराए जाने पर चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा के बीचोंबीच स्थित होने के बावजूद यहां हवा की गुणवत्ता बेहतर है।

छोटी दीवाली वाले दिन भी चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 72 दर्ज किया गया। ऐसे में दिल्ली के प्रदूषण के लिए केवल पंजाब के किसानों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें वेस्टरली हवाओं के पैटर्न की व्याख्या देने की जरूरत नहीं है कि पराली का धुआं चंडीगढ़ को बाईपास कर जाता है।

मनीष तिवारी की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं पर राजनीतिक बहस तेज है। तिवारी ने अपने पोस्ट के माध्यम से इस मुद्दे पर एकतरफा आरोप लगाने के बजाय प्रदूषण के अन्य कारणों पर भी चर्चा करने की जरूरत बताई है।

केंद्र और दिल्ली सरकार तय करें जिम्मेदारी

सांसद मनीष तिवारी ने यह भी लिखा है कि निश्चित रूप से पंजाब के किसान नहीं, जिन्हें हर बार बलि का बकरा बना दिया जाता है। अक्टूबर 2026 के अंत तक धान की 85 प्रतिशत कटाई पूरी हो चुकी थी। अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करें।

दिल्ली में पिछले एक दशक से भी अधिक समय से हर साल नवंबर-दिसंबर में पैदा होने वाला वायु प्रदूषण शायद सबसे बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य संकटों में से एक है। सरकारों को इस संकट के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, न कि हर बार पंजाब के किसानों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराकर अपनी जवाबदेही से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।