Move to Jagran APP

धोखा कर पत्नी से शादी करने वाले दोस्त की गोली मार हत्या की, गिरफ्तार

रामदरबार फेज-2 में बंटी की गोली मारकर हत्या मामले में मुख्य आरोपित राजकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर दो दिन का रिमांड लिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Sep 2018 12:40 PM (IST)Updated: Fri, 28 Sep 2018 02:00 PM (IST)
धोखा कर पत्नी से शादी करने वाले दोस्त की गोली मार हत्या की, गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : रामदरबार फेज-2 में बंटी की गोली मारकर हत्या मामले में मुख्य आरोपित राजकुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर दो दिन का रिमांड लिया है। इसके साथ पुलिस उसकी निशानदेही पर दोनों सह आरोपित मुन्ना और गौरव की तलाश में लगी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार देर रात तक थाना पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी कर सकती है। जानकारी अनुसार युवकों के साथ रहने वाली बबली नाम की महिला ने कबूला था कि उसका असली नाम बीना है। उसकी शादी पहले राजकुमार के साथ हुई थी। इस दौरान उसका छोटा भाई भी चंडीगढ़ में उसके साथ आकर रहने लगा। लेकिन, बाद में उसने राजकुमार के साथ रहने वाले बंटी के साथ शादी कर ली। जिसके बाद बीना के भाई के साथ मिलकर आरोपित राजकुमार ने बंटी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने चंडीगढ़ से दिखाई गिरफ्तारी

loksabha election banner

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपित राजकुमार के मोबाइल लोकेशन के आधार पर दिल्ली के पास से गिरफ्तार किया है। जबकि, पुलिस का दावा है कि आरोपित को चंडीगढ़ से ही गिरफ्तार किया गया है। हैरानी कि बात है कि एक सप्ताह पहले दिन दहाड़े गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या करने के बाद क्या राजकुमार चंडीगढ़ में रूका था। इसके अलावा अगर राजकुमार चंडीगढ़ में छिपा हुआ था तो चंडीगढ़ पुलिस उसको क्यों नहीं खोज सकी? गौरतलब हो कि 20 सितंबर को रामदरबार फेज-2 में एक ही मकान में साथ रहने वाले साथियों ने बंटी नामक व्यक्ति के गले पर गोली मार दी थी। इलाज के दौरान तीसरे दिन बंटी ने जीएमसीएच-32 में दम तोड़ दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.