विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्राइवेट पार्ट दिखाकर युवतियों की तरफ कर रहा था इशारे, पीसीआर ने किया गिरफ्तार

By Vikas KumarEdited By:
Published: Mon, 21 Oct 2019 11:39 AM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 09:52 AM (IST)

चंडीगढ़ के सेक्टर-36 में एमसीएम कॉलेज के पीछे नाले के पास एक युवक खड़े होकर अपना गुप्तांग दिखाकर आने-जाने वाली युवतियों और महिलाओं की तरफ इशारे कर रहा है।

प्राइवेट पार्ट दिखाकर युवतियों की तरफ कर रहा था इशारे, पीसीआर ने किया गिरफ्तार
प्राइवेट पार्ट दिखाकर युवतियों की तरफ कर रहा था इशारे, पीसीआर ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, जेएनएन। युवतियों को प्राइवेट पार्ट दिखाकर अश्लील हरकतें करने वाले मनचले को पीसीआर ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान डड्डूमाजरा निवासी संजय के रूप में हुई है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने पीसीआर स्टाफ की शिकायत पर संजय पर मामला दर्ज किया है। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि सेक्टर-36 एमसीएम कॉलेज के पीछे नाले के पास एक युवक खड़े होकर अपना गुप्तांग दिखाकर आने-जाने वाली युवतियों और महिलाओं की तरफ इशारे कर रहा है। सूचना मिलते ही पीसीआर के जवान वहां पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला पर कटर से हमला

छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक मनचले ने महिला की पहले पिटाई कर दी और बाद में उस पर कटर से हमला कर मौके से फरार हो गया। मलोया थाना पुलिस ने महिला को सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मलोया निवासी जतिंदर सिंह पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को वह दुकान पर सामान लेने जा रही थी। रास्ते में पीछे से मलोया निवासी जतिंद्र आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो मनचला उसके साथ मारपीट करने लगा। शोर मचाने पर मनचले ने उस पर कटर से वार कर दिया और वहां से फरार हो गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जतिंदर की तलाश शुरू कर दी है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें