Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Lok Sabha Elections: क्या चुनावी रण में कमाल दिखा पाएंगे MLA? पंजाब में सबसे ज्यादा विधायकों को मिली संसदीय उम्मीदवारी

    Updated: Wed, 01 May 2024 06:06 PM (IST)

    पंजाब की कुल 117 सीटों में से 12 विधायक इस समय चुनाव (Lok Sabha Election 2024) लड़ रहे हैं। जबकि बिहार की कुल 243 सीटों में से 13 विधायक चुनाव मैदान में हैं। यह पंजाब से एक ज्यादा जरूर है लेकिन पंजाब में बिहार के मुकाबले आधी से भी कम सीटें हैं। इसी तरह यूपी में 15 विधायक चुनाव लड़ रहे हैं।

    Hero Image
    पंजाब में सबसे ज्यादा विधायकों को मिली संसदीय उम्मीदवारी

    इन्द्रप्रीत सिंह, चंडीगढ़। पंजाब शायद देश का एकमात्र ऐसा सूबा होगा जहां सबसे ज्यादा विधायक इस बार संसदीय चुनाव में उतरे हैं। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की ओर से तो 13 में से 9 विधायक इस समय चुनावी मैदान में हैं, जिनमें से आठ उनके अपने हैं और एक कांग्रेस को छोड़कर पार्टी में शामिल हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी तरह प्रमुख विपक्षी पार्टी ने भी अपने 18 में से तीन विधायकों को चुनाव मैदान में उतार दिया है। साफ है कि दोनों पार्टियों ने जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।

    राज्य की कुल 80 संसदीय सीटों के लिए इस समय 15 विधायक संसदीय चुनाव के लिए भी किस्मत आजमा रहे हैं जबकि अभी सभी संसदीय सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं हुए हैं। यूपी में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। झारखंड की 81 सीटों में से 9, हरियाणा की 90 में से 6 विधानसभा सीटों पर विधायक भी चुनाव लड़ रहे हैं।

    'आप' ने सबसे ज्यादा विधायकों पर लगाया दांव

    पंजाब में सबसे ज्यादा आम आदमी पार्टी ने मंत्रियों और विधायकों को चुनाव मैदान में उतारा है। होशियारपुर से डॉ राजकुमार चब्बेवाल कांग्रेस के विधायक पद से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। वह होशियारपुर से पार्टी के उम्मीदवार हैं। यानी इस सीट पर जून के बाद उपचुनाव तय है।

    इसके अलावा पांच मंत्रियों, जिनमें अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत भुल्लर, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुडि्डयां, संगरूर से मीत हेयर ,पटियाला से डॉ बलबीर सिंह को टिकट मिला है वहीं फिरोजपुर से जगदीप सिंह काका बराड़, गुरदासपुर अमनशेर सिंह शैरी कलसी और लुधियाना से अशोक पराशर पप्पी को टिकट दिया है।

    ये भी पढ़ें: कांग्रेस का 'हाथ' छोड़ दलवीर सिंह गोल्डी ने ज्वाइन की AAP, भगवंत मान के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव

    कांग्रेस ने भी तीन विधायकों को रण में उतारा

    कांग्रेस भी आप से पीछे नहीं है। पार्टी के विधानसभा में 18 विधायक थे जिनमें से एक संदीप जाखड़ को पार्टी ने निलंबित कर रखा है। शेष 17 में से एक विधायक डॉ राजकुमार चब्बेवाल आप में शामिल हो गए। अब पार्टी ने अपने तीन विधायकों संगरूर से सुखपाल सिंह खेहरा, गुरदासपुर से सुखजिंदर सिंह रंधावा और लुधियाना से अमरिंदर सिंह राजा वडिंग जो इस समय पार्टी के प्रदेश प्रधान भी हैं को चुनाव मैदान में उतार दिया है।

    हालांकि, अभी तक कोई सीट ऐसी नहीं है जिस पर दो विधायक आमने सामने हों लेकिन इतना तय है कि इन 12 से जितने भी जीतेंगे, उतनी सीटों पर उपचुनाव होने तय हैं। डॉ राजकुमार चब्बेवाल के अलावा आम आदमी पार्टी का एक विधायक शीतल अंगुराल भी भाजपा में शामिल हो गया है और उस सीट पर भी चुनाव होना तय है। फिलहाल दोनों विधायकों के इस्तीफे स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने स्वीकार नहीं किए हैं।