Move to Jagran APP

501 दीये जलाकर अयोध्या में बने श्री राम मंदिर की पहली दीपावली पर भगवान का किया अभिनंदन

नारी जाग्रति मंच की प्रधान नीना तिवाड़ी ने शहरवासियों को रोशनी के त्योहार दीवाली पर निशुल्क 7000 दीये और तुलसी के पौधे व कोरोना से बचाव के लिए मास्क वितरित किए। प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि शहर में प्रदूषण को नियंत्रण में लाना शहरवासियों के हाथों में है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 08:33 AM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 08:33 AM (IST)
शहरवासियों से चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की भी अपील की।

चंडीगढ़, जेएनएन। भाजपा चंडीगढ़ की उपाध्यक्ष व नारी जाग्रति मंच की प्रधान नीना तिवाड़ी ने शहरवासियों को रोशनी के त्योहार दीवाली पर निशुल्क 7000 दीये और तुलसी के पौधे व कोरोना से बचाव के लिए फेस मास्क वितरित किए। वहीं 501 दीये एक साथ जलाकर अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर की पहली दीपावली पर शहरवासियों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने शहरवासियों से चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की भी अपील की। इस अवसर पर नीना तिवाड़ी के साथ विभिन्न भाजपा समर्थक और भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, भाजपा चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व मेयर व भाजपा चंडीगढ़ की उपाध्यक्ष आशा जैसवाल मौजूद थी।

लोकल पर वोकल का संदेश जरूरी

इस अवसर पर भाजपा चंडीगढ़ की उपाध्यक्ष नीना तिवाड़ी ने बताया कि शहरवासियों को 7000 दीये वितरित करने का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान लोकल पर वोकल भी है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि दीपावली देश के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। दीपावली दीपों का त्योहार है, जोकि आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि शहर में प्रदूषण को नियंत्रण में लाना शहरवासियों के हाथों में है। ऐसे में हमें विशेष ध्यान रखना चाहिए। कोरोना महामारी के चलते वैसे ही सभी शहरवासी दिक्कत में हैं। भाजपा चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि इस वर्ष अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है जोकि एक खुशी की बात है। यह सभी देशवासियों की पहली दीवाली है इसलिए इस त्योहार को श्रद्धापूर्वक तथा उत्साहपूर्वक मनाया जाना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.