Move to Jagran APP

Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में छाए हल्के बादल, दोपहर बाद बारिश दिला सकती है गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद शहर में बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार आज शहर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। सुबह आठ बजे तक शहर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि आसमान में बादल छाए हुए हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 09:25 AM (IST)Updated: Sun, 02 May 2021 09:25 AM (IST)
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में छाए हल्के बादल, दोपहर बाद बारिश दिला सकती है गर्मी से राहत
चंडीगढ़ में छाए हल्के बादल, दोपहर बाद बारिश दिला सकती है गर्मी से राहत।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में बढ़ती गर्मी ने लोगों को पसीने छुड़वा रखे हैं। लोगों ने घरों में पखे, कुलर और एसी भी शुरू कर दिए हैं। आलम यह है कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह शहर का तापमान 41 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं, ट्राईसिटी में रविवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। जिससे शहवासियों ने गर्मी से थोड़ा राहत महसूस की है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद शहर में बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार आज शहर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। सुबह आठ बजे तक शहर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि आसमान में बादल छाए हुए हैं।

वहीं बात करे पहाड़ों की तो हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में बीते शनिवार को बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई, जिसका असर ट्राईसिटी में भी देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार मई महीने के पहले सप्ताह में शहर वासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। शहर में 6 मई तक मौसम खुशनुमा बने रहने के आसार हैं। इस बीच 2, 4, 5 और 6 मई को बारिश भी हो सकती है। लेकिन उसके बाद फिर से गर्मी अपना तेवर दिखाएगी और तापमान में बढ़ोतरी होना तय है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.