विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटरी पर लौटा जनजीवन, पंजाब में इंटरनेट सेवा बहाल

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 29 Aug 2017 11:46 AM (IST)Updated: Tue, 29 Aug 2017 11:49 AM (IST)

पंजाब व हरियाणा में डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद हिंसा हुई थी। इसके बाद जनजीवन अस्तव्यस्त ...और पढ़ें

पटरी पर लौटा जनजीवन, पंजाब में इंटरनेट सेवा बहाल
पटरी पर लौटा जनजीवन, पंजाब में इंटरनेट सेवा बहाल

जेएनएन, चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सजा सुनाए जाने के बाद पंजाब व हरियाणा में शांति व्यवस्था कायम रही, जिसे देखते हुए आज सभी शिक्षण संस्थान खुल गए हैं। दोनों राज्यों में धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। पंजाब में इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। हरियाणा के पंचकूला में भी इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। वहीं, सिरसा में सुबह सात से शाम को सात बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है।

चार दिन की छुट्टी के बाद स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में कक्षाएं लगेंगी। सिरसा में भी आज सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक कर्फ्यू में ढील होने के कारण स्कूल कालेज खुले हुए हैं। सिर्फ डेरे से जुड़े शिक्षण संस्थान ही बंद हैं। बेगू रोड व डेरा सच्चा सौदा क्षेत्र में लगे कर्फ्यू में ढील नहीं दी गई है। वहां पर जवानों की तैनाती रहेगी।

गौरतलब है कि साध्वी यौन शोषण प्रकरण में राम रहीम पर सीबीआइ कोर्ट के फैसले को लेकर शुक्रवार को प्रदेशभर के स्कूल, कॉलेज, पॉलीटेक्निक कॉलेज, आइटीआइ, विश्वविद्यालय आदि सभी शिक्षण संस्थानों की छुट्टी घोषित कर दी गई थी। फैसले के बाद हुई हिंसा के बाद एहतियात के तौर पर शनिवार की भी छुट्टी कर दी गई। वहीं सोमवार को सजा पर फैसले के कारण सभी शिक्षण संस्थान बंद रखे गए।

यह भी पढ़ेंः दुष्कर्मी बाबा को बीस साल का सश्रम कारावास व 30 लाख जुर्माना


 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।