Move to Jagran APP

दिल्ली की लड़ाई में कूदे चंडीगढ़ के दिग्गज

विधानसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ के राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी कमर कस ली है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 10:56 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 10:56 PM (IST)
दिल्ली की लड़ाई में कूदे चंडीगढ़ के दिग्गज
दिल्ली की लड़ाई में कूदे चंडीगढ़ के दिग्गज

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़ : दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ के राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी कमर कस ली है। नेताओं के अलावा व्यापारी और चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के दोस्त और जानकार भी दिल्ली में प्रचार के लिए जा रहे हैं। चंडीगढ़ भाजपा को नई दिल्ली की कई सीटों को जीताने की जिम्मेदारी दी गई है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से खुद सीएम अरविद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद बुधवार को अपनी टीम के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं जोकि छह फरवरी तक वहीं रहकर प्रचार करेंगे। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन भी प्रचार के लिए दिल्ली जा रहे हैं। आप के कई वर्कर प्रचार के बाद लौटे

loksabha election banner

आप के स्थानीय अध्यक्ष प्रेम गर्ग के अलावा कई कार्यकर्ता दिल्ली में प्रचार करके लौटे हैं। उन्होंने कहा कि वे शनिवार और रविवार को वेस्ट करावल नगर वार्ड और खजूरी वार्ड में चुनाव प्रचार करके वापस लौटे हैं। अब अगले शनिवार को फिर से दिल्ली जा रहे हैं। खजूरी वार्ड से दुर्गेश पाठक चुनाव लड़ रहे हैं जोकि चंडीगढ़ में पार्टी के प्रभारी भी हैं। मालूम हो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान होना है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा खुद 30 जनवरी को अपने नेताओं के साथ दिल्ली चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा असधीर दुबे हाल ही में दिल्ली में चुनाव प्रचार करके वापस लौटी हैं। मेयर फरवरी से उतरेंगी फील्ड में

मेयर राजबाला मलिक भी फरवरी माह के पहले सप्ताह में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगी। राजबाला मलिक दिल्ली की जाट समुदाय का प्रभाव रखने वाली सीटों पर प्रचार करेंगी। मालूम हो कि राजबाला मलिक जाट समुदाय से संबंध रखती हैं और राजबाला मलिक को भाजपा से मेयर पद का उम्मीदवार बनाने के लिए जाट नेताओं की लॉबी ने ही मदद की थी। सीनियर डिप्टी मेयर रवि कांत शर्मा का कहना है कि वे खुद अन्य पार्षदों के साथ दिल्ली में प्रचार के लिए जाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, पंचकूला और मोहाली से भी कई नेता दिल्ली में प्रचार के लिए चले गए हैं। कुछ प्रचार करके आए, कुछ जाएंगे

-भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद का कहना है कि चंडीगढ़ इकाई को नई दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत आने वाली सीटों पर प्रचार करने की जिम्मेदारी मिली है। वे खुद अपने साथियों के साथ बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। छह फरवरी तक वह दिल्ली में ही रहकर प्रचार करेंगे।

-कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता दिल्ली चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों को जीतवाने के लिए गए हुए हैं। वे खुद 30 जनवरी को दिल्ली जा रहे हैं।

-आप अध्यक्ष प्रेम गर्ग का कहना है कि वे शनिवार और रविवार दो दिन चुनाव प्रचार करके आएं हैं। वहां पर आप उम्मीदवारों को लोगों को भरपूर समर्थन मिल रहा है। दिल्ली चुनाव जीतने के बाद चडीगढ़ में भी आप की स्थिति मजबूत होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.