18 साल से किराया भर रहे दुकानदार बन सकेंगे दुकान के मालिक, पंजाब के लालडू में नगर परिषद ने मांगे आवेदन
मोहाली के लालड़ू में नगर परिषद की दुकानों के 18 साल से किरायेदार अब मालिक बन सकते हैं। 'मेरी दुकान ...और पढ़ें

लालडू में किरायेदारों के लिए दुकान मालिक बनने का सुनहरा मौका। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
लालड़ू में किरायेदार दुकानदार अब बन सकेंगे मालिक।
'मेरी दुकान मेरे नाम' योजना के तहत करें आवेदन।
6 नवंबर 2026 तक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि।
जागरण संवाददाता, लालड़ू (मोहाली)। मोहाली के लालड़ू में नगर परिषद की दुकानों पर 18 साल से किरायेदार बनकर रहे रहे दुकानदारों के लिए अच्छी खबर है। ये अब दुकान के मालिक बन सकते हैं। इसके लिए मेरी दुकान मेरे नाम योजना के तहत जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन 6 नवंबर 2026 तक नगर परिषद कार्यालय में जमा करवाना होगा।
निर्धारित तारीख के बाद जमा करवाए जाने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन दुकानों के किरायेदार आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने दुकान 1 अप्रैल 2008 से पहले या इस तारीख तक किराये पर ली हुई थी और 1 अप्रैल 2020 तक लगातार किरायेदार बने रहे।
इसका मतलब है कि केवल लंबे समय से किराये पर दुकान चलाने वाले और निर्धारित अवधि की शर्त पूरी करने वाले दुकानदार ही आवेदन के पात्र होंगे। दुकान की किरायेदारी में निरंतरता इस योजना के लिए अहम आधार होगी।
दुकानदारों को मालिकाना हक मिलने से दुकान को लेकर उनकी स्थिति अधिक स्थायी हो सकेगी। इससे वे भविष्य में अपने कारोबार की योजनाएं भी बेहतर तरीके से बना सकेंगे।
दस्तावेजों के आधार पर तय होगी पात्रता
दुकान कब से किराये पर ली गई थी और निर्धारित अवधि तक किरायेदारी लगातार जारी रही या नहीं, यह योजना की शर्तों के अनुसार महत्वपूर्ण रहेगा। हालांकि, दुकान के मालिकाना हक के लिए देय राशि, अन्य वित्तीय शर्तों और आगे की प्रक्रिया के संबंध में जारी अधिसूचना के प्रावधान लागू होंगे।