Move to Jagran APP

21 मार्च तक रद रहेगी कुल्लू जाने वाली फ्लाइट

एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर एमआर जिंदल ने बताया कि यह फ्लाइट तकनीकी कारणों की वजह से रद की गई है। इस संबंध में यात्री अधिक जानकारी एयर इंडिया की साइट से सकते हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 03:37 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 03:37 PM (IST)
21 मार्च तक रद रहेगी कुल्लू जाने वाली फ्लाइट
21 मार्च तक रद रहेगी कुल्लू जाने वाली फ्लाइट

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से कुल्लू जाने वाली एलांयस एयर लाइन की फ्लाइट 18 मार्च से 21 मार्च तक कैंसिल रहेगी। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर एमआर जिंदल ने बताया कि यह फ्लाइट तकनीकी कारणों की वजह से रद की गई है। इस संबंध में यात्री अधिक जानकारी एयर इंडिया की साइट से सकते हैं।

loksabha election banner

जिंदल ने बताया कि चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच चलने वाली फ्लाइट आज से शुरू हो रही है। इस रूट पर अब एयर इंडिया का नया जहाज एयरबस 320 उड़ेगा। यह जहाज 18 से 20 मार्च तक इस रूट पर उड़ेगा। गौरतलब है कि यह फ्लाइट दिल्ली से सुबह 11.15 बजे उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ में दोपहर 12.05 बजे लैंड करेगी। चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए यह फ्लाइट दोपहर 12.50 बजे उड़ान भरेगी।

आज से चंडीगढ़-शिमला फ्लाइट

सोमवार से चंडीगढ़-शिमला के बीच रेगुलर फ्लाइट शुरू होने जा रही है। हफ्ते में छह दिन लोग इस फ्लाइट का लाभ उठा सकेंगे। रविवार को हेलीकॉप्टर की सेवा बंद रहेगी। पवनहंस की वेबसाइट पर इसकी ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है। यह विमान चंडीगढ़ से सुबह 10 बजे उड़ान भरेगा और 10.20 बजे शिमला में लैंड करेगा। शिमला से चंडीगढ़ के लिए यह फ्लाइट 10.55 पर उड़ान भरेगा और चंडीगढ़ में 11.20 बजे लैंड करेगा। उड़ान स्कीम के तहत शुरू हुए इस विमान का किराया 2880 रुपये तय किया गया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.