Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kisan Andolan Day 14: SKM के आह्वान पर प्रदेशभर में निकाला ट्रैक्टर मार्च, कई जिलों में बनी जाम की स्थिति

    Updated: Mon, 26 Feb 2024 11:45 PM (IST)

    आज किसान आंदोलन का 14वां दिन था। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने प्रदेशभर में ट्रैक्टर मार्च निकाला। वहीं किसानों की ओर से वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन के पुतले भी जलाए गए। बता दें कि एसकेएम ने बीती 21 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने की घोषणा की थी लेकिन अभी भी 29 फरवरी तक किसानों के दिल्ली कूच का फैसला टल गया है।

    Hero Image
    SKM के आह्वान पर प्रदेशभर में निकाला ट्रैक्टर मार्च, कई जिलों में बनी जाम की स्थिति

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। 14th Day of Kisan Andolan: संयुक्त किसान मोर्चा (Sanyukt Kisan Morcha) के आह्वान पर सोमवार को प्रदेश भर में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसानों की ओर से वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (World Trade Organisation) के पुतले जलाए गए। किसान आंदोलन में बीती 21 फरवरी को हुए घटनाक्रम के बाद एसकेएम ने बैठक कर ट्रैक्टर मार्च की घोषणा की थी। किसान आंदोलन का आज 14वां दिन है। हालांकि किसान दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक टाल चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा पुलिस पर मामला दर्ज करने की मांग कर रहे किसान

    ध्यान रहे कि बीते रविवार को किसानों ने केंद्र से बातचीत के संकेत दिए थे। किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंढेर ने शंभू बॉर्डर पर कहा था कि सरकार बॉर्डर और इंटरनेट खोलने का काम कर रही है। अब इस माहौल में सही से बातचीत हो सकेगी। वहीं शंभू और खनौरी बार्डर पर अभी स्थिति सामान्य है। पुलिस की ओर से दिनभर के बॉर्डर की हालात पर नजर रखी जा रही है। अब तक किसान आंदोलन के दौरान सात मौतें हो चुकी है। इन में चार किसान और तीन पुलिस कर्मचारी शामिल है। आंदोलन के दौरान मारे गए शुभकरण सिंह का फिलहाल पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। किसान इस मामले में हरियाणा पुलिस पर मामला दर्ज करने की मांग कर रहे है।

    कई जिलों में जाम की स्थिति बनी

    उधर किसान संगठनों के ट्रैक्टर मार्च के चलते कई जिलों में जाम की स्थिति बनी रही। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पंजाब पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक ट्रैक्टर रैली शांतिपूर्ण रही। राज्य में किसी भी जगह से किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है। कई जगहों पर ट्रैफिक के चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। किसान संगठन किसानी को डब्ल्यूटीओ से बाहर रखने की मांग कर रहे है। किसान संगठनों की केंद्र से मांग है कि अबू धाबी में होने वाले विश्व व्यापार संगठन के 13वें मंत्री स्तरीय सम्मेलन में खेती से बाहर रखने के लिए विकसित देशों पर दबाव डाला जाए। देश में खाद्य सुरक्षा और मूल्य समर्थन कार्यक्रम में बार बार विवादों का विषय रहा है।